25 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳
25 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: 25 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्नों में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट, गिरल लिग्नाइट थर्मल पावर प्लांट में BESS, टीबी मुक्त भारत अभियान, Oxford Global Cities Index तथा आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🧅 प्रश्न 01 | प्याज प्रोसेसिंग यूनिट
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) प्रदेश की पहली प्याज प्रोसेसिंग यूनिट सीकर व अलवर जिले में स्थापित की जाएगी।
(B) 'एक जिला, एक उत्पाद' (ODOP) योजना के तहत 25 लाख रुपए की लागत से स्थापना की जाएगी।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- राजस्थान सरकार की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत प्रदेश की पहली प्याज प्रोसेसिंग यूनिट सीकर और अलवर जिले में स्थापित की जाएगी।
- दोनों जिलों में ₹25-25 लाख के प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
- प्याज की प्रोसेसिंग कर अनियन पाउडर और अनियन फ्लेक्स तैयार किए जाएंगे।
- यूनिट में दिसंबर तक व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है।
🔋 प्रश्न 02 | गिरल लिग्नाइट प्लांट में BESS
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) गिरल लिग्नाइट थर्मल पावर प्लांट में कुल 300 मेगावाट क्षमता के तीन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) लगाए जा रहे हैं।
(B) इनमें 125-125 मेगावाट के दो और 50 मेगावाट का एक प्रोजेक्ट होगा।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- बाड़मेर जिले के थुम्बली गांव में स्थित गिरल लिग्नाइट थर्मल पावर प्लांट की खाली जमीन पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
- कुल 300 मेगावाट क्षमता के तीन BESS प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं।
- इनमें 125-125 मेगावाट के दो तथा 50 मेगावाट का एक प्रोजेक्ट होगा।
- ये स्टैंडअलोन बैटरी सिस्टम दिन में ग्रिड पर उपलब्ध कम लागत की सोलर एवं विंड बिजली से चार्ज होंगे।
- शाम 6 बजे से रात 10 बजे की पीक डिमांड के दौरान जरूरत के अनुसार बिजली डिस्चार्ज की जाएगी।
🫁 प्रश्न 03 | टीबी मुक्त भारत अभियान
राजस्थान ने टीबी मुक्त भारत टीमों के गठन में कितने प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है?
(A) 50%
(B) 80%
(C) 100%
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) 100%
📖 Important Facts
- राजस्थान ने टीबी मुक्त भारत टीमों के गठन में 100% लक्ष्य पूरा कर लिया है।
- प्रदेश के सभी 361 ब्लॉकों में टीबी मुक्त भारत की टीमें बना दी गई हैं।
- इन टीमों से 1,805 MY Bharat Volunteers और 1,805 NCC Cadets जुड़े हैं।
- देशभर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 7,026 ब्लॉकों में 4,686 टीमें गठित हुई हैं।
- राष्ट्रीय स्तर पर टीम गठन का प्रतिशत 67% है, जबकि राजस्थान ने 100% उपलब्धि हासिल की है।
🌍 प्रश्न 04 | Oxford Global Cities Index-2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स ग्लोबल सिटीज इंडेक्स-2026 में दुनिया के 57 उभरते शहरों में भारत के 46 शहर शामिल हैं।
(2) राजस्थान के 2 शहर — जयपुर और बीकानेर — इस सूची में शामिल हैं।
सही कथन चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (B) केवल A सत्य है
📖 Important Facts
- Oxford Economics Global Cities Index-2026 में दुनिया के 57 उभरते शहरों में भारत के 46 शहर शामिल हैं।
- राजस्थान के जयपुर और उदयपुर इस सूची में शामिल हैं।
- अतः प्रश्न में दिया गया बीकानेर कथन सही नहीं है।
- भारत में सबसे अधिक 7 शहर तमिलनाडु के शामिल हैं।
🏆 प्रश्न 05 | आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51वें वार्षिक अधिवेशन में किसे आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(A) रूमा देवी
(B) दिया कुमारी
(C) अपूर्वी चंदेला
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) दिया कुमारी
📖 Important Facts
- अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का 51वां वार्षिक अधिवेशन नागौर जिले के लाड़नूं स्थित जैन विश्व भारती में आयोजित हुआ।
- इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उन्हें सामाजिक उत्थान, बालिका शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
⚡ 25 सितंबर 2026 — Quick Revision
1️⃣ पहली प्याज प्रोसेसिंग यूनिट — सीकर एवं अलवर
2️⃣ प्याज प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट — ₹25-25 लाख | अनियन पाउडर एवं फ्लेक्स
3️⃣ गिरल लिग्नाइट प्लांट BESS — कुल 300 MW
4️⃣ टीबी मुक्त भारत टीम — राजस्थान में 100% | 361 ब्लॉक
5️⃣ Oxford Global Cities Index-2026 — राजस्थान से जयपुर एवं उदयपुर
6️⃣ आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार — दिया कुमारी
🎯 Exam Point: 25 सितंबर 2026 के ये प्रश्न RAS, CET, VDO, SI, EO/RO, REET एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Comments
Post a Comment