02 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

📚🏜️🇮🇳

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: कृषि, न्यायपालिका, खेल, सड़क विकास एवं किसान योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ। ये प्रश्न राजस्थान की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं।
```
🟠 प्रश्न 01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) कृषि विभाग प्रदेश के 549 पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक मिट्टी-पानी जांच लैब स्थापित करने जा रहा है।

(B) यह व्यवस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 'सॉइल हेल्थ कार्ड' कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही है।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📌 Important Facts
  • कृषि विभाग प्रदेश के 549 पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक मिट्टी-पानी जांच लैब स्थापित करेगा।
  • यह व्यवस्था भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 'सॉइल हेल्थ कार्ड' कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही है।
  • किसानों को मिट्टी और पानी की जांच के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता कम होगी।
  • इन लैब में स्कूली छात्र भी किसानों के खेतों से सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया सीखेंगे।
  • स्कूल शिक्षक और कृषि विभाग के वैज्ञानिक छात्रों को मिट्टी-पानी जांच का प्रशिक्षण देंगे।
  • कक्षा 7, 8, 9 और 11वीं के छात्र किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के सैंपल लेकर जांच करेंगे।
  • जांच के आधार पर किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • पहले चरण में 549 पीएमश्री स्कूलों का चयन किया गया है। सभी चयनित स्कूलों में दिसंबर तक लैब स्थापित करने का लक्ष्य है।
```
```
⚖️ प्रश्न 02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(1) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

(2) वे राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) कथन 1 और 2 असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
📌 Important Facts
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
  • वे राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
  • जस्टिस संजय के. अग्रवाल लंबे समय तक वकालत कर चुके हैं।
  • वर्ष 2013 में उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
  • राजस्थान हाईकोर्ट के जज पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा थे।
```
```
🥇 प्रश्न 03. राजस्थान की 15 वर्षीय निशानेबाज लावण्या कंवर ने देहरादून में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में कौनसा पदक जीता है?
(A) रजत पदक
(B) स्वर्ण पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) स्वर्ण पदक
📌 Important Facts
  • राजस्थान की 15 वर्षीय निशानेबाज लावण्या कंवर ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित हुई।
  • उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 284 अंक हासिल किए।
  • लावण्या ने इससे पहले सीकर में आयोजित CBSE जोनल स्कूल प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 386 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता था।
  • उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सात पदक भी जीते हैं।
  • उन्हें राजस्थान की 'पिस्टल क्वीन' के नाम से पहचान मिली है।
  • उनकी सफलता में शूटिंग कोच योगेश शेखावत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
```
```
🛣️ प्रश्न 04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(1) राजस्थान में सड़क पर गड्ढा मिलने से लेकर उसके भरने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में रहेगी।

(2) 'सुगम पथ पोर्टल' के जरिए काम की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

सही कथन चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📌 Important Facts
  • मानसून के दौरान सड़कों पर उभरने वाले गड्ढों से निपटने के लिए सरकार ने डिजिटल निगरानी प्रणाली तैयार की है।
  • नियमित सर्वे-गश्त के जरिए सड़कों पर गड्ढे चिह्नित किए जा रहे हैं।
  • गड्ढों की मरम्मत 48 से 72 घंटे के भीतर कोल्ड मिक्स या हॉट मिक्स से कराने का लक्ष्य है।
  • गड्ढा मिलने से लेकर उसके भरने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी में रहेगी।
  • मरम्मत के बाद GPS फोटो और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए सत्यापन किया जाएगा।
  • 'सुगम पथ पोर्टल' के जरिए कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।
  • सड़क का स्थान, चिन्हित गड्ढा, मरम्मत की स्थिति और कार्य की प्रगति रिकॉर्ड में रहेगी।
```
```
👨‍🌾 प्रश्न 05. राजस्थान में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन कब किया जा रहा है?
(A) 15 से 30 सितम्बर तक
(B) 11 से 25 सितम्बर तक
(C) 1 से 30 सितम्बर तक
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) 1 से 30 सितम्बर तक
📌 Important Facts
  • राज्य में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
  • विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविर 1 से 30 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।
  • शिविरों में किसानों का मौके पर पंजीकरण कराने के साथ लंबित एवं अपूर्ण प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
  • फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
  • एफएफएस के माध्यम से ऑनलाइन खाद-बीज वितरण योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री महत्वपूर्ण है।
  • 31 मार्च 2025 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार फार्मर आईडी बनाने में 78.85% लक्ष्य हासिल कर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा।
  • 27 अक्टूबर 2025 की प्रगति के अनुसार 88.17% लक्ष्य हासिल कर राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा।
```
```

⚡ QUICK REVISION

🌱 549 पीएमश्री स्कूलों में मिट्टी-पानी जांच लैब — राजस्थान
⚖️ राजस्थान हाईकोर्ट के प्रस्तावित 44वें CJ — जस्टिस संजय के. अग्रवाल
🥇 लावण्या कंवर — 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण
🛣️ सड़क गड्ढा डिजिटल मॉनिटरिंग — सुगम पथ पोर्टल
👨‍🌾 फार्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर — 1 से 30 सितम्बर
```
```

📖 Rajasthan Current Affairs 2026

राजस्थान GK एवं करेंट अफेयर्स की दैनिक तैयारी के लिए GK Search Engine से जुड़े रहें।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #RAS #CET #VDO #SI #EO_RO #REET
```

Comments

Popular posts from this blog

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs

30 August Rajasthan Current Affairs 2026| 30 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌

31 August Rajasthan Current Affairs 2026| 31 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌