05 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | Rajasthan GK
05 सितंबर 2026 राजस्थान करेंट अफेयर्स
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
(A) राजस्थान के शेखावाटी इलाके के 'पेंटेड हवेली टाउन्स' को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की भारत की संभावित (Tentative) सूची में शामिल कर लिया गया है।
(B) शेखावाटी की इन हवेलियों का निर्माण 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच हुआ था।
सही कथन चुनिए:
- राजस्थान के शेखावाटी इलाके के 'पेंटेड हवेली टाउन्स' को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर की भारत की संभावित (Tentative) सूची में शामिल किया गया है।
- शेखावाटी क्षेत्र के 14 ऐतिहासिक शहरों में फैली ये हवेलियां अपनी शानदार वास्तुकला और भित्तिचित्रों के लिए प्रसिद्ध हैं।
- इन हवेलियों का निर्माण 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच धनी मारवाड़ी व्यापारियों द्वारा करवाया गया था।
- शेखावाटी की चित्रकारी वाली हवेलियों को दुनिया की सबसे बड़ी “Open-Air Art Gallery” में से एक कहा जाता है।
(1) राजस्थान सरकार ने राजस्थान सेवा नियमों में संशोधन करते हुए कर्मचारियों के प्रशिक्षण, चाइल्ड केयर लीव और सरोगेसी मैटरनिटी लीव में नए प्रावधान लागू किए।
(2) सरोगेसी की स्थिति में सरकारी कर्मचारी होने पर सरोगेट मदर को 180 दिन और कमीशनिंग मदर को 90 दिन तक मैटरनिटी लीव दी जा सकेगी।
सही कथन चुनिए:
- राजस्थान सरकार ने राजस्थान सेवा नियमों में संशोधन करते हुए प्रशिक्षण, चाइल्ड केयर लीव और सरोगेसी मैटरनिटी लीव से जुड़े नए प्रावधान लागू किए हैं।
- राजपत्रित पद पर नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारी द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान या प्रशिक्षण के दो वर्ष के भीतर इस्तीफा देने अथवा दूसरी नौकरी करने पर प्रशिक्षण खर्च लौटाना होगा।
- हालांकि वेतन तथा यात्रा एवं दैनिक भत्ते की राशि की वसूली नहीं होगी।
- प्रशिक्षण शुरू होने से पहले कर्मचारी को इसके लिए बॉण्ड भरना होगा।
- सरोगेसी की स्थिति में सरकारी कर्मचारी होने पर सरोगेट मदर को 180 दिन और कमीशनिंग मदर को 90 दिन तक मैटरनिटी लीव दी जा सकेगी।
- इस अवधि में पूरा वेतन मिलेगा और अवकाश लीव अकाउंट से डेबिट नहीं होगा।
- सरोगेसी के मामले में पति के लिए भी 15 दिन के अवकाश का प्रावधान किया गया है।
- राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 के बेहतर क्रियान्वयन और वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया गया है।
- इस सेल का मुख्य उद्देश्य राज्य में वस्त्र उद्योग और टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा देना है।
- राजस्थान सरकार ने वर्ष 2030 तक टेक्सटाइल निर्यात को 3 से 4 गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
- राजस्थान के साथ-साथ 11 जिलों के जिला स्तरीय टेक्सटाइल एक्सपोर्ट एक्शन प्लान भी तैयार किए गए हैं।
- चैंपियन जिलों में अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और कोटा शामिल हैं।
- आकांक्षी जिलों में श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़ और चूरू शामिल हैं।
(1) राजस्थान सहित पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है।
(2) पहली बार पोषण अभियान 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनूं से शुरू किया गया था।
सही कथन चुनिए:
- राजस्थान सहित पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है।
- पोषण अभियान 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुनूं से शुरू किया गया था।
- मिशन पोषण 2.0 को केंद्रीय बजट 2021-22 में पोषण संबंधी पहलों को एकीकृत एवं मजबूत करने के लिए शामिल किया गया।
- इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान एवं किशोरियों के लिए योजना को शामिल किया गया है।
- पोषण ट्रैकर आंगनवाड़ी सेवाओं एवं लाभार्थियों की डिजिटल मॉनिटरिंग का महत्वपूर्ण माध्यम है।
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य संतुलित आहार, सही पोषण और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
- थीम: “पोषण की शक्ति की खोज करें”
- प्रसिद्ध राजस्थानी लोककथाकार एवं लेखक विजयदान देथा ('बिज्जी') की जन्मशती के अवसर पर 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को चूरू में दो दिवसीय विशेष साहित्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
- साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जयपुर के जवाहर कला केंद्र (JKK) में तीन दिवसीय 'विजयदान देथा साहित्य उत्सव' का आयोजन भी किया गया था।
- इसका उद्देश्य राजस्थानी भाषा, लोक-संस्कृति, इतिहास और कला को बढ़ावा देना तथा उनका संरक्षण एवं संवर्धन करना था।
⚡ QUICK REVISION
📚 Rajasthan Current Affairs 2026
राजस्थान GK एवं करेंट अफेयर्स की दैनिक तैयारी के लिए GK Search Engine से जुड़े रहें।

Comments
Post a Comment