21 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳
21 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: 21 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्नों में फैटी लिवर स्क्रीनिंग, भारत-जापान वीर गार्डियन-2026, विशेष योग्यजन पेंशन योजना, भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास और जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🩺 प्रश्न 01 | फैटी लिवर स्क्रीनिंग
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में फैटी लिवर की स्क्रीनिंग में देश में प्रथम स्थान पर रहने की उपलब्धि हासिल हुई है।
(B) प्रदेश के सभी 63 जिला अस्पतालों में 'मिशन लिवर स्माइल' के अंतर्गत विशेष क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- राजस्थान ने फैटी लिवर की स्क्रीनिंग में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
- प्रदेश के सभी 63 जिला अस्पतालों में 'मिशन लिवर स्माइल' के अंतर्गत विशेष क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं।
- वर्ष 2026-27 में अब तक 1.32 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
- स्क्रीनिंग में लगभग 17.44 लाख लोग संदिग्ध मिले हैं।
- मोटापा नियंत्रित करने के लिए 'मिशन ओवी लॉस' भी चलाया जाएगा।
✈️ प्रश्न 02 | वीर गार्डियन-2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान के जोधपुर में भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'वीर गार्डियन-2026' आयोजित हो रहा है।
(B) इसका आयोजन 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर किया जा रहा है।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'वीर गार्डियन-2026' जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है।
- यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर 2026 तक चल रहा है।
- इस दौरान पहली बार जापानी लड़ाकू विमानों ने भारत की धरती से उड़ान भरी।
- भारतीय वायुसेना के तेजस, Su-30MKI और राफेल एयरक्राफ्ट शामिल हैं।
- जापान के F-2A फाइटर जेट भी अभ्यास में शामिल हैं।
- यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने का उदाहरण है।
♿ प्रश्न 03 | मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
राजस्थान में मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना में कुष्ठ रोग से मुक्त हुए विशेष योग्यजन व्यक्तियों को कितने रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है?
(A) ₹2,500 प्रतिमाह
(B) ₹1,500 प्रतिमाह
(C) ₹3,500 प्रतिमाह
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) ₹2,500 प्रतिमाह
📖 Important Facts
- मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना में जन्म से लेकर सभी आयु के विशेष योग्यजन व्यक्तियों को ₹1,250 प्रतिमाह पेंशन देय है।
- कुष्ठ रोग से मुक्त हुए विशेष योग्यजन व्यक्तियों को ₹2,500 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।
- नामित मेडिकल बोर्ड से प्रमाणित सभी सिलिकोसिस पीड़ितों को ₹1,500 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है।
- योजना की पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 अथवा कम होनी चाहिए।
🪖 प्रश्न 04 | युद्ध अभ्यास-2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 'युद्ध अभ्यास' का 22वां संस्करण 9 सितंबर से चल रहा है।
(2) 'युद्ध अभ्यास' भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जो वर्ष 2004 में शुरू हुआ था।
सही कथन चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📖 Important Facts
- भारत और अमेरिका के बीच 'युद्ध अभ्यास' का 22वां संस्करण 9 सितंबर से चल रहा है।
- अभ्यास उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जा रहा है।
- यह अभ्यास 28 सितंबर तक चलेगा।
- दोनों देशों की सेनाओं से 600-600 यानी कुल 1,200 सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
- मुख्य फोकस — उच्च पर्वतीय युद्धकला, आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन, ड्रोन-रोधी क्षमताएं, रोबोटिक डॉग्स और आधुनिक तकनीक।
- 'युद्ध अभ्यास' भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई थी।
📖 प्रश्न 05 | जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान
हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान किसे मिला है?
(A) डॉ. सुनीता गुप्ता
(B) डॉ. सीता सोनी
(C) डॉ. रजनी गुप्ता
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) डॉ. रजनी गुप्ता
📖 Important Facts
- चूरू की साहित्यकार डॉ. रजनी गुप्ता को हिंदी भाषा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
- सम्मान समारोह राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
- कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया।
- डॉ. रजनी गुप्ता को राज्यभर से चयनित आठ हिंदी सेवियों के साथ सम्मानित किया गया।
⚡ 21 सितंबर 2026 — Quick Revision
1️⃣ फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान — देश में प्रथम
2️⃣ मिशन लिवर स्माइल — 63 जिला अस्पताल
3️⃣ वीर गार्डियन-2026 — भारत-जापान | जोधपुर | 9-22 सितंबर
4️⃣ कुष्ठ रोग से मुक्त विशेष योग्यजन — ₹2,500 प्रतिमाह पेंशन
5️⃣ युद्ध अभ्यास — भारत-अमेरिका | 22वां संस्करण | 2004 से
6️⃣ युद्ध अभ्यास में कुल सैनिक — 1,200
7️⃣ जयशंकर प्रसाद हिंदी सेवी सम्मान — डॉ. रजनी गुप्ता
🎯 Exam Point: 21 सितंबर 2026 के ये प्रश्न RAS, CET, VDO, SI, EO/RO, REET एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Comments
Post a Comment