04 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

📚🏜️🇮🇳

03 सितंबर 2026 राजस्थान करेंट अफेयर्स

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: CISF, पैरा शूटिंग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अंतरराष्ट्रीय खेल एवं एशियन गेम्स से जुड़े 5 महत्वपूर्ण प्रश्न। परीक्षा की दृष्टि से सभी तथ्य महत्वपूर्ण हैं।
🛡️ प्रश्न 01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और Drone Federation of India के मध्य समझौता किया गया है।

(B) ड्रोन और काउंटर-ड्रोन प्रणालियों के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📌 Important Facts
  • CISF और Drone Federation of India (DFI) के मध्य 28 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते का उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन खतरों से मजबूत करना है।
  • समझौते के तहत बहरोड़ स्थित CISF Recruit Training Centre (RTC/MPRTC) को ड्रोन एवं काउंटर-ड्रोन प्रणालियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • इससे रावतभाटा स्थित परमाणु बिजलीघरों सहित देश के अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
🎯 प्रश्न 02. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(1) दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 7 से 16 सितंबर तक होने वाली 2026 WSPS वर्ल्ड चैंपियनशिप में राजस्थान के तीन पैरा निशानेबाज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

(2) प्रतियोगिता पिस्टल, राइफल और पैरा ट्रैप स्पर्धाओं में आयोजित होगी।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) कथन 1 और 2 असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
📌 Important Facts
  • 2026 WSPS वर्ल्ड चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया के चांगवोन में 7 से 16 सितंबर तक आयोजित होगी।
  • राजस्थान के तीन पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल और रुद्रांश खंडेलवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • तीनों को 17 सदस्यीय भारतीय पैरा शूटिंग टीम में शामिल किया गया है।
  • प्रतियोगिता में पिस्टल, राइफल और पैरा ट्रैप स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
  • दो बार की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा R-2 और R-8 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी।
  • रुद्रांश खंडेलवाल P-1, P-4 और P-5 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे।
  • मोना अग्रवाल महिला राइफल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
🌾 प्रश्न 03. राजस्थान का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में कौनसा स्थान है?
(A) पहला
(B) तीसरा
(C) दूसरा
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) पहला
📌 Important Facts
  • राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया गया है।
  • देश में सबसे अधिक लगभग 62 लाख 58 हजार किसान योजना में नामांकित हैं।
  • वर्ष 2025-26 में राजस्थान के लगभग 2 करोड़ 82 लाख हेक्टेयर सकल फसली क्षेत्र में एक करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को योजना के अंतर्गत बीमित किया गया।
  • बीमित क्षेत्र की दृष्टि से राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
  • राज्य के कुल फसली क्षेत्र का लगभग 36 प्रतिशत क्षेत्र बीमित है, जबकि देश का औसत 32 प्रतिशत है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों एवं बीमारियों से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
  • खरीफ 2026 में PMFBY को 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा रहा है।
🏆 प्रश्न 04. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(1) मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेकरो प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है।

(2) भारतीय टीम के खिलाड़ियों में राजस्थान के उदयपुर जिले के जनजाति क्षेत्र की 9 बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सही कथन चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📌 Important Facts
  • मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेकरो प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता।
  • इस ऐतिहासिक जीत में राजस्थान के उदयपुर जिले के जनजाति क्षेत्र की 9 बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • टीम की कप्तान डाली गमेती थीं।
  • टीम की अन्य खिलाड़ियों में सुनीता मीणा, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, विशाखा मेघवाल, यशोदा गमेती, रोशनी बोस और जान्हवी राठौड़ शामिल थीं।
🏸 प्रश्न 05. जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए राजस्थान से भारतीय स्क्वैश टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया है?
(A) अवनि शर्मा
(B) प्रियंका चौधरी
(C) सुरभि मिश्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) सुरभि मिश्रा
📌 Important Facts
  • जयपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच सुरभि मिश्रा को जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वैश टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
  • वे भारतीय दल के कोचिंग स्टाफ में राजस्थान की एकमात्र सदस्य हैं।
  • खेल मंत्रालय ने 768 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है।
  • इस दल में 503 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 269 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी हैं।
  • भारतीय खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा लेंगे।
  • सुरभि मिश्रा 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम की कोच रही थीं।
  • हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते थे।

⚡ QUICK REVISION

🛡️ CISF + DFI MoU — बहरोड़ में ड्रोन एवं काउंटर-ड्रोन उत्कृष्टता केंद्र
🎯 2026 WSPS World Championship — चांगवोन, दक्षिण कोरिया
🥇 राजस्थान के पैरा निशानेबाज — अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल, रुद्रांश खंडेलवाल
🌾 PMFBY में राजस्थान — देश में प्रथम
🏆 अंतरराष्ट्रीय लेकरो प्रतियोगिता — भारतीय महिला टीम को कांस्य
👩‍🏫 भारतीय स्क्वैश टीम की कोच — सुरभि मिश्रा
🇯🇵 20वें एशियन गेम्स — आइची-नागोया, जापान

📖 Rajasthan Current Affairs 2026

राजस्थान GK एवं करेंट अफेयर्स की दैनिक तैयारी के लिए GK Search Engine से जुड़े रहें।

#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #RAS #CET #VDO #SI #EO_RO #REET #RajasthanExam

Comments

Popular posts from this blog

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs

30 August Rajasthan Current Affairs 2026| 30 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌

31 August Rajasthan Current Affairs 2026| 31 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌