20 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | Rajasthan GK

📚🏜️🇮🇳

20 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: 20 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्नों में लिथियम एवं सिलिका सैंड संसाधन, 5वीं नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस, इंस्पायर मानक अवार्ड, हाट विकास योजना और अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🔋 प्रश्न 01 | लिथियम एवं सिलिका सैंड संसाधन
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और ईवी बैटरी निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कच्चे माल—लिथियम (सफेद सोना)—के विशाल भंडार मिले हैं।
(B) करीब 332.46 मिलियन टन सिलिका सैंड संसाधन के गए हैं।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
  • राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर (चिप) और ईवी बैटरी निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कच्चे माल लिथियम के विशाल भंडार मिले हैं।
  • लिथियम को अक्सर ‘सफेद सोना’ कहा जाता है।
  • चिप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण की वैश्विक रेस में बने रहने तथा चीन पर निर्भरता कम करने के लिए इन संसाधनों का तेजी से दोहन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • राजस्थान में करीब 332.46 मिलियन टन सिलिका सैंड संसाधन बताए गए हैं।
  • सिलिका सैंड की मौजूदगी अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, जोधपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा और कोटपूतली में पाई गई है।
🌶️ प्रश्न 02 | 5वीं नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान के नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में 19-20 सितंबर को 5वीं नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन हो रहा है।
(B) सम्मेलन की थीम ‘किसानों का सशक्तिकरण, उपभोक्ताओं की सुरक्षा’ है।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
  • 5वीं नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन जयपुर के नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में 19-20 सितंबर को किया जा रहा है।
  • दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन द वर्ल्ड स्पाइस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया है, जो ऑल इंडिया स्पाइसेस एक्सपोर्टर्स फोरम का गैर-लाभकारी तकनीकी भागीदार है।
  • सम्मेलन की थीम ‘किसानों का सशक्तिकरण, उपभोक्ताओं की सुरक्षा’ है।
  • सम्मेलन में किसान, FPO, उद्योग प्रतिनिधि, नीति निर्माता, नियामक, शोधकर्ता और अन्य हितधारक शामिल हुए।
🏆 प्रश्न 03 | इंस्पायर मानक अवार्ड
केंद्र सरकार की इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत नामांकन के मामले में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?
(A) प्रथम
(B) तृतीय
(C) द्वितीय
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) द्वितीय
📖 Important Facts
  • केंद्र सरकार की इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत नामांकन के मामले में राजस्थान का देश में द्वितीय स्थान है।
  • राजस्थान से लगभग 1.41 लाख से अधिक नामांकन दर्ज किए गए हैं।
  • नामांकन के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
  • नन्हे वैज्ञानिकों की सोच और नए प्रयोगों के आधार पर चुनी गई प्रत्येक मौलिक सोच/प्रोजेक्ट के लिए छात्र को ₹10,000 की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • उदयपुर से भेजे गए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स में सबसे अधिक आइडिया AI आधारित बताए गए हैं।
🏪 प्रश्न 04 | राजस्थान में 'हाट' विकास
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राज्य सरकार प्रथम चरण में PPP मॉडल पर पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर और अलवर में 'हाट' (Haats) विकसित करेगी।
(2) मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर की गई थी।
सही कथन चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📖 Important Facts
  • अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रथम चरण में PPP मॉडल पर चार स्थानों पर 'हाट' विकसित किए जाएंगे।
  • स्थान — पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर और अलवर।
  • इन हाट का उद्देश्य हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं सूक्ष्म उद्यमों के उत्पादों को बेहतर बाजार और वैश्विक मंच उपलब्ध कराना है।
  • इससे स्थानीय कला एवं शिल्प को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने का उद्देश्य है।
🥊 प्रश्न 05 | निशा गुलेरिया — एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप
अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान की निशा गुलेरिया ने कौनसा पदक जीता है?
(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) स्वर्ण पदक 🥇
📖 Important Facts
  • चर्चित खिलाड़ी: निशा गुलेरिया
  • जिला: चूरू
  • खेल: बॉक्सिंग
  • अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन जकार्ता, इंडोनेशिया में किया गया।
  • 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में निशा गुलेरिया ने जापान की मुक्केबाज कोरिन कोफुकू को 5-0 से हराया।
  • इस जीत के साथ निशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

⚡ 20 सितंबर 2026 — Quick Revision

1️⃣ राजस्थान में सिलिका सैंड संसाधन — 332.46 मिलियन टन
2️⃣ सिलिका सैंड की मौजूदगी — 11 जिले/क्षेत्र
3️⃣ 5वीं नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस 2026 — जयपुर | 19-20 सितंबर
4️⃣ नेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस की थीम — ‘किसानों का सशक्तिकरण, उपभोक्ताओं की सुरक्षा’
5️⃣ इंस्पायर मानक अवार्ड नामांकन में राजस्थान — देश में द्वितीय
6️⃣ राजस्थान में प्रथम चरण के हाट — पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर, अलवर
7️⃣ निशा गुलेरिया — अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
🎯 Exam Point: 20 सितंबर 2026 के ये प्रश्न RAS, CET, VDO, SI, EO/RO, REET एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

01 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs