14 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | Rajasthan GK

```html
📚🏜️🇮🇳

14 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: जयपुर एयरपोर्ट की फ्लाइट संचालन स्थिति, मेवात क्षेत्रीय विकास योजना, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026, बीकानेर सोलर पावर प्रोजेक्ट और न्यूजीलैंड में राजस्थान के घुड़सवार की उपलब्धि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न।
✈️ प्रश्न 1 : जयपुर एयरपोर्ट – फ्लाइट संचालन
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में यात्रीभार के लिहाज से जुलाई में जयपुर एयरपोर्ट देश में 15वें स्थान पर और फ्लाइट संचालन मामले में देश में 13वें स्थान पर रहा है।
(B) जुलाई 2026 में जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन समकक्ष एयरपोर्ट गुवाहाटी और लखनऊ से भी कम रहा है।

सही कथन चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • जयपुर एयरपोर्ट पर जुलाई 2026 के दौरान फ्लाइट्स का संचालन भी कम हुआ है।
  • केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट से जुलाई में 2615 फ्लाइट्स का मूवमेंट हुआ है।
  • यानी रोज औसतन 42 फ्लाइट्स का डिपार्चर हुआ है।
  • पिछले साल जुलाई में 3340 फ्लाइट्स का मूवमेंट हुआ था।
  • पिछले साल जुलाई की तुलना में 21.7 फीसदी कम फ्लाइट संचालित हुई हैं।
  • जुलाई 2026 में जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन समकक्ष एयरपोर्ट गुवाहाटी और लखनऊ से भी कम रहा है।
  • यात्रीभार के लिहाज से जुलाई में जयपुर एयरपोर्ट देश में 15वें स्थान पर और फ्लाइट संचालन मामले में देश में 13वें स्थान पर रहा है।
🎯 Exam Point: जुलाई 2026 में जयपुर एयरपोर्ट — यात्रीभार में 15वां तथा फ्लाइट संचालन में 13वां स्थान।
🏗️ प्रश्न 2 : मेवात क्षेत्रीय विकास योजना
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(1) वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मेवात क्षेत्रीय विकास योजना’ के तहत अलवर, डीग और खैरथल-तिजारा जिलों में विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया है।
(2) यह मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम वर्ष 1986-87 में शुरू किया गया था।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य हैं
(C) केवल कथन 2 सत्य हैं।
(D) सभी कथन असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • नए जिलों के गठन के पश्चात वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मेवात क्षेत्रीय विकास योजना’ के तहत अलवर, डीग और खैरथल-तिजारा जिलों में विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया है।
  • यह मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम वर्ष 1986-87 में शुरू किया गया था।
  • इस योजना में राज्य सरकार द्वारा 100% वित्त पोषण किया जाता है।
🎯 Exam Point: मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम — शुरुआत 1986-87 | वित्त पोषण — 100% राज्य सरकार
🎓 प्रश्न 3 : QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026
हाल ही में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग : एशिया 2026 में राजस्थान के किस विश्वविद्यालय को देश में 195वीं रैंक मिली है?
(A) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
(B) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
(C) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी ने पहली बार QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2026 में जगह बनाई है।
  • यूनिवर्सिटी को एशिया में 1001-1100 रैंक बैंड मिला है।
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजस्थान यूनिवर्सिटी ने 330वीं रैंक हासिल की है।
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी ने इस रैंकिंग के लिए पहली बार आवेदन किया था।
  • इस रैंकिंग में देश के 294 उच्च शिक्षण संस्थानों को जगह मिली है।
  • इनमें IIT, NIT, केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत देश के प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
  • देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की बात करें तो राजस्थान यूनिवर्सिटी को 195वीं रैंक मिली है।
🎯 Exam Point: राजस्थान विश्वविद्यालय — भारत में 195वीं रैंक | दक्षिण एशिया में 330वीं | एशिया में 1001-1100 रैंक बैंड।
☀️ प्रश्न 4 : बीकानेर 300 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राजस्थान के बीकानेर ज़िले की छत्तरगढ़ तहसील के केलन गाँव में 300 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट का पहला चरण सफलतापूर्वक शुरू हुआ है।
(2) भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा देते हुए, ACME Solar Holdings Limited (ASHL) ने शुरू किया।

सही कथन चुनिए:

(A) केवल कथन 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य हैं
(C) कथन 1 व 2 सत्य हैं।
(D) सभी कथन असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (C) कथन 1 व 2 सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बढ़ावा देते हुए, ACME Solar Holdings Limited (ASHL) ने राजस्थान में अपने 300 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट का पहला चरण सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।
  • 66.68 MW का यह चरण आधिकारिक तौर पर 12 सितंबर 2026 को शुरू किया गया।
  • यह नया सोलर प्लांट राजस्थान के बीकानेर ज़िले की छत्तरगढ़ तहसील के केलन गाँव में स्थित है।
  • इस 66.68 MW वाले पहले चरण के लिए कमर्शियल ऑपरेशन की तारीख (COD) आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर 2026 तय की गई है।
  • जब कुल 300 MW क्षमता पूरी तरह से चालू हो जाएगी, तो बीकानेर प्लांट भारत के सबसे ज़्यादा सोलर एनर्जी देने वाले इलाकों में से एक में कंपनी की मौजूदगी को और मज़बूत करेगा।
🎯 Exam Point: 300 MW सोलर प्रोजेक्ट — केलन गाँव, छत्तरगढ़, बीकानेर | कंपनी — ACME Solar Holdings Limited | पहला चरण — 66.68 MW
🏇 प्रश्न 5 : न्यूजीलैंड साउथ आइलैंड रेसिंग अवॉर्ड
हाल ही में किसने न्यूजीलैंड में घुड़सवारी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित साउथ आइलैंड रेसिंग अवॉर्ड 2025-26 जीता है?
(A) अमर सिंह राठौड़
(B) विनय सिंह चौधरी
(C) महिपालसिंह भाटी
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) महिपालसिंह भाटी
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजस्थान के खिरजां-भाटीपूरा गांव निवासी महिपालसिंह भाटी ने न्यूजीलैंड में घुड़सवारी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित साउथ आइलैंड रेसिंग अवॉर्ड 2025-26 जीता है।
  • उन्हें इमर्जिंग टैलेंट 2025-26 पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • महिपालसिंह करीब एक दशक से न्यूजीलैंड में हॉर्स रेसिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं।
  • वर्तमान में वे असिस्टेंट ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
🎯 Exam Point: महिपालसिंह भाटी — साउथ आइलैंड रेसिंग अवॉर्ड 2025-26 | पुरस्कार — इमर्जिंग टैलेंट 2025-26

⚡ Quick Revision – 14 सितंबर 2026

✈️ जयपुर एयरपोर्ट: यात्रीभार में 15वां, फ्लाइट संचालन में 13वां स्थान।
🏗️ मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम: शुरुआत 1986-87 | 100% राज्य सरकार वित्त पोषण।
🎓 राजस्थान विश्वविद्यालय: भारत में 195वीं रैंक | QS Asia 2026।
☀️ बीकानेर सोलर प्रोजेक्ट: कुल क्षमता 300 MW | पहला चरण 66.68 MW।
🏇 महिपालसिंह भाटी: South Island Racing Award 2025-26।
```

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs

30 August Rajasthan Current Affairs 2026| 30 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌