05 November Rajasthan Current Affairs 2026 | 5 Important MCQ | GK Search Engine
राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026 05 नवंबर 2026 | महत्वपूर्ण 5 MCQ RAS | RPSC | RSSB | CET | REET | SI | पटवारी GK Search Engine 05 नवंबर 2026 राजस्थान करेंट अफेयर्स: राजस्थान की प्रमुख सरकारी योजनाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, अक्षय ऊर्जा, खेल एवं राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी प्रश्नों का अभ्यास करें। प्रश्न 01. राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (A) जोधपुर के झंवर, शेखाला, शेरगढ़ और चामू में निजी औद्योगिक पार्क बनेंगे। (B) राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत राज्य सरकार ने इन चारों क्षेत्रों को शामिल किया है। सही कथन चुनिए: (A) कथन A और B सत्य हैं (B) केवल कथन A सत्य हैं (C) केवल कथन B सत्य हैं (D) कथन A और B असत्य हैं सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं महत्वपूर्ण तथ्य राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत जोधपुर के झंवर, शेखाला, शेरगढ़ और चामू में निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों में रीको (RIICO) की ओर ...