31 October Rajasthan Current Affairs 2026 | 5 Important MCQ | GK Search Engine

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

31 अक्टूबर 2026 | महत्वपूर्ण 5 MCQ

RAS | RPSC | RSSB | CET | REET | SI | पटवारी

GK Search Engine

राजस्थान करंट अफेयर्स: 31 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम पर आधारित 5 चुनिंदा वस्तुनिष्ठ प्रश्न। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी प्रश्नों के साथ महत्वपूर्ण तथ्य भी दिए गए हैं।
प्रश्न 01. वीबी जीराम जी योजना में महिलाओं की भागीदारी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) वर्ष (2026-27) वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत अब तक राजस्थान में महिलाओं की रोजगार में भागीदारी राष्ट्रीय औसत से 10.44 प्रतिशत अंक अधिक रही है।
(B) राज्य में कुल रोजगार दिवसों में महिलाओं की हिस्सेदारी 72.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय औसत 62.25 प्रतिशत है।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • वर्ष 2026-27 में वीबी जीराम जी योजना के अंतर्गत राजस्थान में महिलाओं की रोजगार में भागीदारी राष्ट्रीय औसत से 10.44 प्रतिशत अंक अधिक रही है।
  • राज्य में कुल रोजगार दिवसों में महिलाओं की हिस्सेदारी 72.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय औसत 62.25 प्रतिशत है।
  • इस प्रकार राजस्थान में महिलाओं की भागीदारी राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
  • राजस्थान में औसतन 4.27 दिन का अधिक रोजगार मिल रहा है।
  • इसमें सालाना रोजगार की कानूनी गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।
  • योजना के तहत राजस्थान में 97.04 प्रतिशत भुगतान 15 दिनों के भीतर जनरेट किए गए, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 82.46 प्रतिशत है।
  • राजस्थान राष्ट्रीय औसत से 14.58 प्रतिशत अंक आगे है।
  • राज्य में कुल व्यय का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (eFMS) के माध्यम से किया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 99.97 प्रतिशत है।
प्रश्न 02. मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2027
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान के शहरों के साथ गांवों की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2027 सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।
(B) प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन 1 नवंबर 2026 को कोटा के दी इको सतवा होटल में होगा।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान के शहरों के साथ गांवों की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2027 सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।
  • पहला ऑडिशन – 1 नवंबर 2026, दी इको सतवा होटल, कोटा।
  • दूसरा ऑडिशन – 20 दिसंबर 2026, होटल ग्रैंड सफारी, जयपुर।
  • ग्रैंड फिनाले – 8 जनवरी 2027, मान पैलेस, जयपुर।
प्रश्न 03. 10वीं राष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट
राजस्थान में 10वीं राष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट (DUM 2026) का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को कहां किया गया?
(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) बीकानेर
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (A) जयपुर
👁️‍🗨️ Important Facts
  • 10वीं राष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट (DUM 2026) का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को जयपुर, राजस्थान में किया गया।
  • आयोजक – राजस्थान ऊर्जा विभाग एवं इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (ISGF) के संयुक्त तत्वावधान में।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश की 40 से अधिक बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) ने भाग लिया।
  • सम्मेलन में 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, ऊर्जा विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल हुए।
  • उद्घाटनकर्ता – ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास।
प्रश्न 04. रन फॉर यूनिटी 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जयपुर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा।
(2) उद्देश्य: राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जयपुर में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अन्य अतिथि सुबह 7:30 बजे अमर जवान ज्योति से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • उद्देश्य – राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना।
प्रश्न 05. राजस्थान सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
राजस्थान में राज्य सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में कितने प्रतिशत की वृद्धि किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है?
(A) 02%
(B) 03%
(C) 01%
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (B) 03%
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को 30 अक्टूबर को मंजूरी दी।
  • इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी।
  • इससे प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारी और पांच लाख से अधिक पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
  • सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत का लाभ 1 जुलाई 2026 से देय होगा।

⚡ Quick Revision – 31 अक्टूबर 2026

1. वीबी जीराम जी योजना में राजस्थान में महिलाओं की रोजगार हिस्सेदारी – 72.69%
2. योजना में राष्ट्रीय औसत – 62.25%
3. योजना के तहत रोजगार की कानूनी गारंटी – 125 दिन
4. मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर-2027 का पहला ऑडिशन – कोटा, 1 नवंबर 2026
5. प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले – जयपुर, 8 जनवरी 2027
6. 10वीं राष्ट्रीय DUM 2026 – जयपुर, 27–28 अक्टूबर
7. रन फॉर यूनिटी – 31 अक्टूबर, जयपुर
8. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती – 151वीं
9. राजस्थान में DA/DR वृद्धि – 3 प्रतिशत
10. बढ़ा हुआ DA/DR – 60% से 63%, प्रभावी 1 जुलाई 2026 से
✅ Answer Key – उत्तरमाला
प्रश्न 01. – (A)
प्रश्न 02. – (A)
प्रश्न 03. – (A)
प्रश्न 04. – (A)
प्रश्न 05. – (B)
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanGK #October2026 #RPSC #RAS2026 #RSSB #CET2026 #REET2026 #GKSearchEngine #CurrentAffairsHindi

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

September Rajasthan Current affairs|सितंबर 2026| GK Search Engine Rajasthan Current affairs

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs