03 November Rajasthan Current Affairs 2026 | 5 Important MCQ | GK Search Engine
राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
03 नवंबर 2026 | महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
RAS | RPSC | RSSB | CET | REET | SI | पटवारी
GK Search Engine
आज के महत्वपूर्ण टॉपिक्स:
आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण, राजस्थान भेड़िया संरक्षण परियोजना, अरुंधति चौधरी की बॉक्सिंग उपलब्धि, कोटा जिला न्यायालय परिसर एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन।
प्रश्न 01. आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
(B) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन सत्रवार शाला पूर्व शिक्षा और खेल-कूद की गतिविधियां संचालित होंगी।
सही कथन चुनिए:
(A) राजस्थान के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
(B) 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन सत्रवार शाला पूर्व शिक्षा और खेल-कूद की गतिविधियां संचालित होंगी।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देश जारी किए।
- 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन सत्रवार शाला पूर्व शिक्षा एवं खेल-कूद की गतिविधियां संचालित होंगी।
- बच्चों को अल्पाहार और गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा।
- भोजन एवं पोषण संबंधी जानकारी पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज की जाएगी।
प्रश्न 02. राजस्थान भेड़िया संरक्षण परियोजना
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान में भेड़िया संरक्षण परियोजना बनाई जाएगी, जिसकी शुरुआत हाड़ौती क्षेत्र से होगी।
(B) राजस्थान वन विभाग की 21 जुलाई 2024 की गणना के अनुसार, पूरे राज्य में केवल 771 भेड़िए बचे हैं।
सही कथन चुनिए:
(A) राजस्थान में भेड़िया संरक्षण परियोजना बनाई जाएगी, जिसकी शुरुआत हाड़ौती क्षेत्र से होगी।
(B) राजस्थान वन विभाग की 21 जुलाई 2024 की गणना के अनुसार, पूरे राज्य में केवल 771 भेड़िए बचे हैं।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान में भेड़िया संरक्षण परियोजना की शुरुआत हाड़ौती क्षेत्र से करने की तैयारी है।
- रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी) और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व सहित आसपास के वन क्षेत्रों में सर्वे शुरू किया गया है।
- सर्वे का उद्देश्य भेड़ियों की वास्तविक संख्या, प्राकृतिक आवास और विचरण क्षेत्र का पता लगाना है।
- राजस्थान वन विभाग की 21 जुलाई 2024 की गणना के अनुसार राज्य में कुल 771 भेड़िए दर्ज किए गए थे।
- इनमें 299 भेड़िए संरक्षित वन क्षेत्रों में और 472 अन्य इलाकों में दर्ज किए गए थे।
प्रश्न 03. 46वां अंतरराष्ट्रीय टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026
फिनलैंड के टैम्परे में आयोजित 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026 में राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने कौन-सा पदक जीता है?
(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (A) स्वर्ण पदक।
महत्वपूर्ण तथ्य
- फिनलैंड के टैम्परे में आयोजित 46वें अंतरराष्ट्रीय टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
- भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- भारत ने कुल 14 पदक जीते, जिनमें 4 स्वर्ण, 2 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।
- राजस्थान की अरुंधति चौधरी (कोटा) ने महिलाओं के 70 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- भारत के लिए आरती धरियाल, अंकुशिता बोरो और पवन बर्तवाल ने भी स्वर्ण पदक जीते।
- आयोजन स्थल: टैम्परे, फिनलैंड।
- आयोजन तिथि: 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026।
प्रश्न 04. कोटा जिला न्यायालय परिसर
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) कोटा में राजस्थान का सबसे बड़ा और आधुनिक एकीकृत जिला न्यायालय परिसर बनाया जा रहा है।
(2) इसका शिलान्यास 1 नवंबर 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया।
सही कथन चुनिए:
(1) कोटा में राजस्थान का सबसे बड़ा और आधुनिक एकीकृत जिला न्यायालय परिसर बनाया जा रहा है।
(2) इसका शिलान्यास 1 नवंबर 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर कोटा में बनाया जा रहा है।
- इसका शिलान्यास 1 नवंबर 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया।
- इस परियोजना पर लगभग 290 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- नए परिसर में एक ही छत के नीचे 54 न्यायालय संचालित होंगे।
- वर्तमान में कोटा में 35 न्यायालय परिसर में और 12 किराए के भवनों सहित कुल 53 न्यायालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हैं।
प्रश्न 05. राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाकर कितने रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है?
(A) 1,850 रुपये प्रतिमाह
(B) 1,450 रुपये प्रतिमाह
(C) 1,550 रुपये प्रतिमाह
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (B) 1,450 रुपये प्रतिमाह।
महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,450 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।
- यह योजना वृद्धजन, विधवा, एकल नारी और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- राज्य के लगभग 90 से 91 लाख लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
- पेंशन की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के जन-आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है।
- पेंशन जारी रखने के लिए वार्षिक सत्यापन एवं KYC प्रक्रिया समय पर पूरी करना अनिवार्य है।
Quick Revision – 03 November 2026
1. आंगनबाड़ी केंद्र: आधुनिक प्ले स्कूल के रूप में विकसित होंगे; आयु वर्ग – 3 से 6 वर्ष।
2. भेड़िया संरक्षण परियोजना: शुरुआत हाड़ौती से; 2024 की गणना – 771 भेड़िए।
3. अरुंधति चौधरी: टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026 में 70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक; कोटा।
4. सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर: कोटा; लागत ₹290 करोड़; 54 न्यायालय।
5. सामाजिक सुरक्षा पेंशन: ₹1,450 प्रतिमाह; लगभग 90–91 लाख लाभार्थी।
सभी प्रश्नों की उत्तर कुंजी
प्रश्न 1: A
प्रश्न 2: A
प्रश्न 3: A
प्रश्न 4: A
प्रश्न 5: B

Comments
Post a Comment