23 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳
23 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: 23 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्नों में मिशन OV Loss, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, राजस्थान परमाणु बिजलीघर RAPS-2, असंगठित उद्यमों की जिला स्तरीय रिपोर्ट और विंटर डेफलिम्पिक्स-2027 के लिए चयनित राजस्थान के खिलाड़ियों से जुड़े तथ्य शामिल हैं।
🥗 प्रश्न 01 | मिशन OV Loss
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में मोटापा कम करने के लिए 'मिशन OV Loss' (Mission OV Loss) चलाया जाएगा।
(B) फैटी लिवर की स्क्रीनिंग में राजस्थान देश में नंबर-1 है।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- राजस्थान में Eat Right Campaign के तहत स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने और मोटापा कम करने के लिए 'Mission OV Loss' चलाया जाएगा।
- स्कूलों में 'W Zone' बनाए जाएंगे।
- W Zone में विद्यार्थियों के वजन, ऊंचाई और कमर की नाप के माध्यम से समय पर फैटी लिवर की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
- फैटी लिवर की स्क्रीनिंग में राजस्थान को देश में नंबर-1 बताया गया है।
⚡ प्रश्न 02 | ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान राज्य प्रसारण निगम द्वारा 6.3 गीगावाट प्रसारण क्षमता का 'ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर' विकसित किया जा रहा है।
(B) यह ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, जोधपुर और बीकानेर जिलों से होकर गुजरेगा।
सही कथन चुनिए—
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📖 Important Facts
- पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 6.3 गीगावाट प्रसारण क्षमता का ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।
- इसमें पहली बार सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा उत्पादन को एक साथ जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
- ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर अजमेर, चित्तौड़गढ़, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से होकर गुजरेगा।
- ट्रांसमिशन लाइन गुजरात के बनासकांठा से शुरू होकर राजस्थान होते हुए पंजाब के मोगा तक जाएगी।
⚛️ प्रश्न 03 | RAPS-2 का नया कीर्तिमान
रावतभाटा में विश्व की सबसे पुरानी भारी पानी आधारित तकनीक वाले राजस्थान परमाणु बिजलीघर की दूसरी इकाई ने लगातार कितने दिन उत्पादन कर नया कीर्तिमान बनाया?
(A) 100 दिन
(B) 300 दिन
(C) 400 दिन
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) 400 दिन
📖 Important Facts
- राजस्थान परमाणु बिजलीघर की दूसरी इकाई RAPS-2 ने लगातार 400 दिन उत्पादन कर नया कीर्तिमान बनाया।
- RAPS-2 ने इस अवधि में 1795 मिलियन यूनिट यानी लगभग 179.5 करोड़ यूनिट बिजली बनाई।
- इस बिजली की कीमत लगभग ₹590.56 करोड़ आंकी गई।
- इस पूरी बिजली का 100% हिस्सा राजस्थान को सबसे सस्ती दर पर मिला।
- RAPS-2 से लगभग ₹3.29 प्रति यूनिट की दर से बिजली सप्लाई हो रही है।
- दुनिया में इस पुरानी डिजाइन की केवल 3 इकाइयां चल रही हैं—दो तारापुर, महाराष्ट्र में और एक रावतभाटा में।
📊 प्रश्न 04 | असंगठित उद्यमों की जिला स्तरीय रिपोर्ट
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की जिला स्तरीय रिपोर्ट के मुताबिक, असंगठित उद्यमों की संख्या में जयपुर देश में 18वें और कामगारों की संख्या में 11वें स्थान पर है।
(2) महिला स्वामित्व वाले प्रोपराइटी उद्यमों की हिस्सेदारी में झुंझुनूं अव्वल है।
सही कथन चुनिए—
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📖 Important Facts
- केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की जिला स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार असंगठित उद्यमों की संख्या में जयपुर देश में 18वें और कामगारों की संख्या में 11वें स्थान पर है।
- जयपुर में 4,84,873 असंगठित उद्यम हैं, जिनमें लगभग 10,15,884 लोगों को काम मिल रहा है।
- राजस्थान में चूरू 3,18,817 उद्यम और 6,31,828 कामगारों के साथ दूसरे स्थान पर है।
- महिला स्वामित्व वाले प्रोपराइटी उद्यमों की हिस्सेदारी में झुंझुनूं 37.11% के साथ प्रदेश में सबसे आगे है।
- जयपुर में महिला स्वामित्व वाले प्रोपराइटी उद्यमों की हिस्सेदारी 24.87% है।
♟️ प्रश्न 05 | विंटर डेफलिम्पिक्स-2027
राजस्थान से किसने 21वें विंटर डेफलिम्पिक्स-2027 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई?
(A) महिला वर्ग - सुमन (नागौर)
(B) पुरुष वर्ग - राघव (झुंझुनूं)
(C) उपरोक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) उपरोक्त दोनों
📖 Important Facts
- 27वीं राष्ट्रीय बधिर शतरंज चैंपियनशिप में राजस्थान के सुमन भांबू और राघव शर्मा ने 21वें विंटर डेफलिम्पिक्स-2027 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई।
- महिला वर्ग में नागौर की सुमन भांबू का चयन हुआ है।
- पुरुष वर्ग में झुंझुनूं के राघव शर्मा का चयन हुआ है।
- ऑस्ट्रिया में होने वाले विंटर डेफलिम्पिक्स में दोनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
⚡ 23 सितंबर 2026 — Quick Revision
1️⃣ मोटापा कम करने का अभियान — Mission OV Loss
2️⃣ फैटी लिवर स्क्रीनिंग — राजस्थान देश में नंबर-1
3️⃣ ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर — 6.3 GW | बनासकांठा से मोगा
4️⃣ RAPS-2 — लगातार 400 दिन बिजली उत्पादन
5️⃣ जयपुर — असंगठित उद्यमों की संख्या में देश में 18वां स्थान
6️⃣ झुंझुनूं — महिला स्वामित्व वाले प्रोपराइटी उद्यमों में 37.11%
7️⃣ विंटर डेफलिम्पिक्स-2027 — सुमन भांबू एवं राघव शर्मा
🎯 Exam Point: 23 सितंबर 2026 के ये प्रश्न RAS, CET, VDO, SI, EO/RO, REET एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Comments
Post a Comment