10 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | Rajasthan GK

```html
📚🏜️🇮🇳

10 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: 10 सितंबर 2026 के इन 5 महत्वपूर्ण प्रश्नों में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज, बाल विवाह मुक्त ग्राम अभियान, पद्मश्री तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 तथा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
01. 🏹 World Archery Para Series – Stage 3

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (स्टेज-3) में 8 सितंबर को भारत की पुरुष टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
(B) पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में राजस्थान के बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने स्वर्ण पदक जीता।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
📌 Important Facts
  • वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (स्टेज-3) में 8 सितंबर को भारत की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते।
  • पुरुष कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में वर्ल्ड चैम्पियन तोमन कुमार और बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी ने इराक को 152-139 से हराकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया।
  • पुरुष रिकर्व इवेंट में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने स्लोवाकिया को 6-2 से हराकर दूसरा गोल्ड मेडल जीता।
  • महिला रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में भावना और पूजा की जोड़ी को चीन के हाथों 0-6 से हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
🏹 Exam Point: बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी → पुरुष कंपाउंड टीम → स्वर्ण पदक।
02. 👧 बाल विवाह मुक्त ग्राम अभियान

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(1) बाल अधिकारिता विभाग ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों को 'बाल विवाह मुक्त ग्राम' प्रमाण-पत्र जारी कराने के तहत कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
(2) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर 2024 में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान शुरू किया गया था।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
(B) केवल कथन 1 सत्य है
(C) केवल कथन 2 सत्य है
(D) कथन 1 और 2 असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं
📌 Important Facts
  • राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ अभियान अब जागरूकता एवं रोकथाम से आगे बढ़कर गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने और प्रमाण-पत्र देने की प्रक्रिया तक पहुंच गया है।
  • बाल अधिकारिता विभाग ने ग्राम पंचायतों को 'बाल विवाह मुक्त ग्राम' प्रमाण-पत्र जारी कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
  • सबसे पहले गांव की ओर से स्व-घोषणा की जाएगी। इसके बाद सरकारी स्तर पर जांच एवं सत्यापन होगा।
  • सत्यापन के आधार पर ही प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर वर्ष 2024 में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान शुरू किया गया था।
👧 Exam Point: बाल विवाह मुक्त ग्राम → स्व-घोषणा → सरकारी जांच एवं सत्यापन → प्रमाण-पत्र।
03. 🎨 तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट

हाल ही में राजस्थान में बनी पद्मश्री अवॉर्डी आर्टिस्ट तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट कहां प्रदर्शित की गई?

(A) ग्रीस
(B) सिंगापुर
(C) अमेरिका
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) ग्रीस
📌 Important Facts
  • भारतीय लघु चित्रकला की समृद्ध परंपरा ग्रीस में आयोजित थेसालोनिकी इंटरनेशनल फेयर (TIF) में आकर्षण का केंद्र बनी।
  • इंडिया पवेलियन में पद्मश्री अवॉर्डी आर्टिस्ट तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट प्रदर्शित की गई।
  • प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्रीस में भारत के राजदूत रविशंकर ने किया।
  • इसमें बीकानेर, मुगल और राजस्थानी शैली की लघु चित्रकलाएं प्रदर्शित की गईं।
  • इन चित्रकलाओं में पारंपरिक तकनीकों, रत्नों जैसे रंगों और गोल्ड वर्क का प्रयोग किया गया है।
  • तिलक गिताई शाही दरबार के चित्रकारों की परंपरा से जुड़े हैं और रागमाला चित्रों के पुनर्निर्माण के लिए पहचाने जाते हैं।
🎨 Exam Point: तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट → ग्रीस → Thessaloniki International Fair (TIF)।
04. 🌫️ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(1) सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की रैंकिंग जारी कर दी है।
(2) देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों में जोधपुर को 163.2 अंक के साथ 24वां स्थान मिला है।

सही कथन चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
📌 Important Facts
  • सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की रैंकिंग जारी की।
  • 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 शहरों में जोधपुर को 163.2 अंक के साथ 24वां स्थान मिला।
  • राजस्थान में जोधपुर जयपुर के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
  • पिछले सर्वेक्षण में जोधपुर 146 अंक के साथ 35वें स्थान पर था। इस वर्ष जोधपुर ने 17.2 अंकों और 11 स्थान की छलांग लगाई।
  • जयपुर 174 अंक के साथ 20वें तथा कोटा 146.3 अंक के साथ 37वें स्थान पर रहा।
  • देश में प्रथम स्थान पर लखनऊ रहा, जिसे 198 अंक मिले।
  • सर्वेक्षण में कचरा/बायोमास नियंत्रण, सड़क धूल नियंत्रण, वाहन प्रदूषण नियंत्रण, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, अन्य प्रदूषण स्रोत, C&D कचरा, जन-जागरूकता और PM-10 सुधार जैसे मानकों पर अंक निर्धारित किए गए।
🌫️ Exam Point: जोधपुर → 163.2 अंक → 24वां स्थान → 48 शहरों में → राजस्थान में दूसरा स्थान।
05. 🎓 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27

राजस्थान में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू हो गई है?

(A) 5 सितंबर से
(B) 6 सितंबर से
(C) 8 सितंबर से
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) 8 सितंबर से
📌 Important Facts
  • मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हुई।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
  • योजना का उद्देश्य विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।
  • इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जाता है।
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने दी।
🎓 Exam Point: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026-27 → आवेदन शुरू: 8 सितंबर 2026 → अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026

⚡ Quick Revision | एक नजर में

🏹 World Archery Para Series: श्याम सुंदर स्वामी → पुरुष कंपाउंड → स्वर्ण
👧 बाल विवाह मुक्त ग्राम: स्व-घोषणा + सरकारी सत्यापन के बाद प्रमाण-पत्र
🎨 तिलक गिताई की मिनिएचर आर्ट: ग्रीस के TIF में प्रदर्शित
🌫️ जोधपुर: 163.2 अंक → 24वां स्थान
🎓 अनुप्रति कोचिंग योजना: आवेदन 8 सितंबर से → अंतिम तिथि 7 अक्टूबर
```

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs

30 August Rajasthan Current Affairs 2026| 30 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌