29 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳
29 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 29 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के MCQ में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, अरुंधति चौधरी, ज्योत्सना सक्सेना ‘प्रकाश’, ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा और PM गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (MIC) के उत्कृष्ट डिजाइन के लिए जयपुर के आर्किटेक्ट प्रमोद जैन को जोधपुर के 'आर्किटेक्चर एक्सीलेंस रिकग्निशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
(B) उन्हें यह पुरस्कार 'लार्ज सिविक बिल्डिंग्स' श्रेणी में मिला।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (MIC) के उत्कृष्ट डिजाइन के लिए जयपुर के आर्किटेक्ट प्रमोद जैन को सम्मानित किया गया।
- उन्हें जोधपुर के Architecture Excellence Recognition Award से सम्मानित किया गया।
- यह सम्मान चंडीगढ़ के होटल ताज में आयोजित National Architecture Awards के 5वें संस्करण में प्रदान किया गया।
- राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
- उन्हें यह पुरस्कार 'Large Civic Buildings' श्रेणी में मिला।
- इससे पहले उन्हें RIC जयपुर और MIC जोधपुर के डिजाइन के लिए Designscape Award भी मिल चुका है।
🔵 प्रश्न 02 | अरुंधति चौधरी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान की अरुंधति एशियन बॉक्सिंग एथलीट्स कमेटी की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है।
(B) 29 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में होने वाली एशियन बॉक्सिंग बोर्ड की बैठक में वे व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगी।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- कोटा की मुक्केबाज अरुंधति चौधरी को Asian Boxing Athletes Committee की Vice Chairperson चुना गया है।
- वे Asian Boxing Board की सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी निभाएंगी।
- 29 सितंबर 2026 को जापान के आइची-नागोया में होने वाली एशियन बॉक्सिंग बोर्ड की बैठक में वे व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगी।
- अरुंधति चौधरी राजस्थान के कोटा से संबंधित मुक्केबाज हैं।
🟢 प्रश्न 03 | ज्योत्सना सक्सेना ‘प्रकाश’
राजस्थान में किस जिले की वरिष्ठ साहित्यकार ज्योत्सना सक्सेना ‘प्रकाश’ को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ICCR कोलंबो द्वारा सम्मानित किया गया?
(A) बीकानेर
(B) जोधपुर
(C) जयपुर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) जयपुर
👁️🗨️ Important Facts
- जयपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व प्राचार्य ज्योत्सना सक्सेना ‘प्रकाश’ को सम्मानित किया गया।
- उन्हें श्रीलंका के सबरगमुवा विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ICCR कोलंबो द्वारा सम्मानित किया गया।
- समारोह में उनके कहानी-संग्रह ‘पिजारिन’ का विमोचन किया गया।
- उन्होंने ‘प्रेमचंद की कहानियों में स्त्री’ विषय पर व्याख्यान दिया।
- कार्यक्रम का आयोजन ICCR कोलंबो, टूरिज्म एंड हिस्टोरिकल एकेडमी राजस्थान (THAR) एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी शोध संस्थान (बस्ती) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
🟣 प्रश्न 04 | ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राजस्थान सरकार ने नागरिकों के लिए घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा शुरू की है।
(2) इसके माध्यम से भी 109 सेवाएं उपलब्ध हैं और अब तक 2,95,788 व्हाट्सऐप ट्रांजेक्शन दर्ज हुए हैं।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- राजस्थान सरकार द्वारा ई-मित्र व्हाट्सएप गवर्नेंस सेवा का विस्तार किया गया है।
- वर्तमान में नागरिकों को लगभग 109 सरकारी सेवाएं घर बैठे मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
- अब तक 2,95,788 व्हाट्सऐप ट्रांजेक्शन दर्ज हुए हैं।
- ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का आधिकारिक नंबर +91 94610 62705 है।
- इसके माध्यम से बिजली-पानी के बिल का भुगतान, विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन तथा उन्हें डाउनलोड करने जैसी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
🔴 प्रश्न 05 | PM गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान
राजस्थान का कौनसा जिला पहला जिला है, जिसने 'PM गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान' तैयार कर लिया है?
(A) उदयपुर
(B) बारां
(C) बांसवाड़ा
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) बारां
👁️🗨️ Important Facts
- बारां जिला राजस्थान का पहला जिला है, जिसने PM गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान तैयार किया है।
- इस योजना के तहत जिले की विभिन्न बुनियादी सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों की जियो-स्पेशियल मैपिंग पूरी की गई है।
- मैपिंग में स्कूल, अस्पताल, सड़कें, आंगनवाड़ी और पानी की पाइपलाइन जैसी परिसंपत्तियां शामिल हैं।
- बारां के बाद धौलपुर, सिरोही, करौली और जैसलमेर जैसे अन्य जिलों में भी इस मास्टर प्लान पर कार्य जारी है।
⚡ 29 सितंबर 2026 — Quick Revision
1. MIC के डिजाइन के लिए सम्मानित आर्किटेक्ट — प्रमोद जैन
2. प्रमोद जैन को पुरस्कार — Large Civic Buildings श्रेणी
3. अरुंधति चौधरी — Asian Boxing Athletes Committee की Vice Chairperson
4. ज्योत्सना सक्सेना ‘प्रकाश’ — जयपुर
5. ई-मित्र WhatsApp सेवा — 109 सरकारी सेवाएं
6. ई-मित्र WhatsApp Transactions — 2,95,788
7. PM गति शक्ति District Master Plan का पहला जिला — बारां
📌 Exam Point: 29 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में प्रमोद जैन–MIC, अरुंधति चौधरी–Asian Boxing Athletes Committee, ज्योत्सना सक्सेना–जयपुर, ई-मित्र–109 सेवाएं और PM गति शक्ति–बारां विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

Comments
Post a Comment