02 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK

📚🏜️🇮🇳

02 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 02 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के MCQ में राजस्थान की पहली फूड ट्रैक चौपाटी, ऑक्टेव 2026, International Festival of Youth 2026, OBC राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग और कृषि उपज मंडी समितियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | राजस्थान की पहली फूड ट्रैक चौपाटी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) जयपुर में बनेगी राजस्थान की पहली फूड ट्रैक चौपाटी।
(B) रामनिवास बाग (जयपुर) में मसाला चौक की तर्ज पर नई फूड चौपाटी डवलप की जाएगी।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • रामनिवास बाग, जयपुर में राजस्थान की पहली फूड ट्रैक चौपाटी विकसित की जाएगी।
  • यह चौपाटी मसाला चौक की तर्ज पर विकसित की जाएगी।
  • रामनिवास बाग में रवीन्द्र मंच के पास प्रस्तावित चौपाटी को जेन Z की पसंद के अनुसार विकसित किया जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए जेडीए लगभग ₹6.37 करोड़ खर्च करेगा।
  • चौपाटी में 15 फूड स्टॉल बनाए जाएंगे।
  • चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा।
  • इसके अलावा लैंडस्केपिंग, ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन एम्फीथिएटर/थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
🔵 प्रश्न 02 | Octave 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) 'ऑक्टेव 2026' (Octave 2026) सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
(B) लगभग 10 साल बाद राजस्थान में इस प्रतिष्ठित महोत्सव की वापसी हुई है।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • Octave 2026 सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन जयपुर में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
  • लगभग 10 साल बाद राजस्थान में इस प्रतिष्ठित महोत्सव की वापसी हुई है।
  • आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (WZCC), उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) के सहयोग से किया जा रहा है।
  • WZCC, भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • इस चार दिवसीय महोत्सव में पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है।
  • इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
🟢 प्रश्न 03 | International Festival of Youth 2026
रूस में आयोजित होने वाले 'International Festival of Youth 2026' में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा?
(A) खनक उपाध्याय
(B) अवनी लेखरा
(C) अदिति महेश्वरी
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) खनक उपाध्याय
👁️‍🗨️ Important Facts
  • बांसवाड़ा की युवा खनक उपाध्याय रूस में आयोजित होने वाले International Festival of Youth 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
  • रूसी सरकार के आमंत्रण पर खनक का चयन किया गया है।
  • आयोजन 11 से 17 सितंबर 2026 तक रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया।
  • इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 191 देशों के लगभग 10,000 युवा हिस्सा ले रहे हैं।
🟣 प्रश्न 04 | OBC राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के कार्यकाल को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
(B) 9 मई 2025 को इस आयोग का गठन किया गया था।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
  • आयोग का गठन 9 मई 2025 को किया गया था।
  • आयोग का गठन राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
  • आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल भाटी कर रहे हैं।
  • यह पांच सदस्यीय आयोग है।
🔴 प्रश्न 05 | कृषि उपज मंडी समितियां
हाल ही में राजस्थान की कृषि उपज मंडी समितियों में विकास कार्यों के प्रस्ताव को किसने स्वीकृति प्रदान की है?
(A) अशोक गहलोत
(B) दीया कुमारी
(C) सचिन पायलट
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (D) इनमें से कोई नहीं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 30 कृषि उपज मंडी समितियों में विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
  • इन विकास कार्यों पर लगभग ₹57 करोड़ 41 लाख की लागत आएगी।
  • प्रमुख कार्यों में मंडी यार्ड का निर्माण शामिल है।
  • इसके अलावा विद्युत संबंधी कार्य, संपर्क सड़कों का निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

⚡ 02 अक्टूबर 2026 — Quick Revision

1. राजस्थान की पहली फूड ट्रैक चौपाटी — रामनिवास बाग, जयपुर
2. फूड ट्रैक चौपाटी — 15 फूड स्टॉल — ₹6.37 करोड़
3. Octave 2026 — 1 से 4 अक्टूबर — जयपुर
4. Octave 2026 — पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों की संस्कृति
5. International Festival of Youth 2026 — खनक उपाध्याय — बांसवाड़ा
6. OBC राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग — कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक
7. OBC आयोग का गठन — 9 मई 2025
8. कृषि उपज मंडी समितियां — 30 मंडियां — ₹57.41 करोड़
9. विकास कार्यों को स्वीकृति — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
📌 Exam Point: 02 अक्टूबर 2026 के करेंट अफेयर्स में फूड ट्रैक चौपाटी–रामनिवास बाग, Octave 2026–जयपुर, खनक उपाध्याय–बांसवाड़ा, OBC आयोग–31 मार्च 2027 और मंडी विकास–₹57.41 करोड़ विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

01 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs