03 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳
03 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 03 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के MCQ में राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025, एग्रीस्टैक आयुक्तालय, जल संचय जन भागीदारी अभियान, टीबी मुक्त राजस्थान और ब्रह्मगुप्त सेंटर फॉर फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय डेडिकेटेड टेक्सटाइल सेल का गठन किया गया।
(B) राज्य में पहली बार 11 जिलों के लिए जिला स्तरीय टेक्सटाइल एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार किया गया है।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय Dedicated Textile Cell का गठन किया गया है।
- प्रदेश में 1,800 से अधिक टेक्सटाइल एवं अपैरल यूनिट्स संचालित हैं।
- वर्ष 2030 तक राजस्थान के टेक्सटाइल एवं परिधान निर्यात को 3–4 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
- राज्य में पहली बार 11 जिलों के लिए जिला स्तरीय Textile Export Action Plan तैयार किया गया है।
- 7 चैंपियन जिले: अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर एवं कोटा।
- 4 एस्पीरेशनल जिले: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर एवं चूरू।
🔵 प्रश्न 02 | एग्रीस्टैक आयुक्तालय
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान में एग्रीस्टैक आयुक्तालय की स्थापना कृषि विभाग में की जा रही है।
(B) प्रदेश में पीएम-किसान के लगभग 50 लाख लाभार्थियों को किसान आईडी से जोड़ा गया है।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- राजस्थान में एग्रीस्टैक आयुक्तालय की स्थापना कृषि विभाग में की जा रही है।
- कृषि आयुक्त को एग्रीस्टैक आयुक्तालय के आयुक्त के रूप में नामित किया गया है।
- एग्रीस्टैक डेटा का API के माध्यम से विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं के साथ एकीकरण किया जा रहा है।
- वर्ष 2015-16 की कृषि गणना के अनुसार प्रदेश में 76.54 लाख ऑपरेशनल होल्डिंग के मुकाबले किसान आईडी की उपलब्धि लगभग 118% तक पहुंच गई है।
- इस आधार पर राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।
- प्रदेश में पीएम-किसान के लगभग 50 लाख लाभार्थियों को किसान आईडी से जोड़ा गया है।
🟢 प्रश्न 03 | जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026
'जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026' अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण हुए जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान का देश में कौन-सा स्थान है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
✅ सही उत्तर: (A) प्रथम
👁️🗨️ Important Facts
- जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026 अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण हुए जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण कार्यों के आधार पर राजस्थान ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- राष्ट्रीय स्तर पर चूरू जिला दूसरे स्थान पर रहा।
- राजसमंद जिला चौथे स्थान पर रहा।
- बालोतरा जिला पांचवें स्थान पर रहा।
💧 Exam Point: कैच द रेन-2026 — राजस्थान देश में प्रथम।
🟣 प्रश्न 04 | टीबी मुक्त राजस्थान
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) वर्ष 2030 तक राजस्थान को पूरी तरह टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
(2) टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 की गई।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️🗨️ Important Facts
- राजस्थान को वर्ष 2030 तक पूरी तरह टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
- राजस्थान की लगभग 95% ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं।
- देश में सर्वाधिक एक्स-रे स्क्रीनिंग राजस्थान में की गई है।
- टीबी मुक्त अभियान के तहत 11,143 अधिक जोखिम वाले गांवों का सर्वे किया गया।
- 9,719 गांवों में विशेष शिविर लगाए गए।
- टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 की गई है।
🔴 प्रश्न 05 | ब्रह्मगुप्त सेंटर फॉर फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज
नई तकनीकों में कौशल विकास के लिए 'ब्रह्मगुप्त सेंटर फॉर फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज' का संचालन कहां किया जा रहा है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) बीकानेर
(D) कोटा
✅ सही उत्तर: (B) जयपुर
👁️🗨️ Important Facts
- राजस्थान सरकार द्वारा नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए ब्रह्मगुप्त सेंटर ऑफ फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज (BCFT) का संचालन किया जा रहा है।
- यह केंद्र राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (R-CAT), जयपुर में स्थापित किया गया है।
- प्रमुख तकनीकी क्षेत्र — साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स आदि।
- राजस्थान सरकार द्वारा इसके लिए बजट में ₹300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
⚡ 03 अक्टूबर 2026 — Quick Revision
1. राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति-2025 — Dedicated Textile Cell
2. जिला स्तरीय Textile Export Action Plan — 11 जिले
3. टेक्सटाइल एवं परिधान निर्यात लक्ष्य 2030 — 3–4 गुना वृद्धि
4. एग्रीस्टैक आयुक्तालय — कृषि विभाग
5. पीएम-किसान लाभार्थी किसान आईडी से जुड़े — लगभग 50 लाख
6. कैच द रेन-2026 — राजस्थान का देश में प्रथम स्थान
7. टीबी मुक्त राजस्थान लक्ष्य — वर्ष 2030
8. टीबी पोषण सहायता — ₹500 से बढ़कर ₹1,000
9. ब्रह्मगुप्त सेंटर ऑफ फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज — R-CAT, जयपुर
10. BCFT के लिए बजट प्रावधान — ₹300 करोड़
📌 Exam Point: 03 अक्टूबर 2026 के करेंट अफेयर्स में Textile Export Action Plan–11 जिले, AgriStack–कृषि विभाग, Catch the Rain–राजस्थान प्रथम, TB Free Rajasthan–2030 और BCFT–R-CAT जयपुर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

Comments
Post a Comment