08 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | GK Search Engine

📚🏜️🇮🇳

08 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 08 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के महत्वपूर्ण प्रश्नों में कला सम्मान, बाल संरक्षण शोध, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, RTOPS योजना और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | राज्य युवा महिला कला रत्न सम्मान
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) कला के क्षेत्र में योगदान के लिए रंजना जांगिड़ को ‘राज्य युवा महिला कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
(B) यह पुरस्कार टोंक में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयॉन्स में प्रदान किया गया।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • टोंक में आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयॉन्स में रंजना जांगिड़ को ‘राज्य युवा महिला कला रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें आर्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • आयोजन अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
  • तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में देश-विदेश के अनेक कलाकारों ने हिस्सा लिया।
🟠 प्रश्न 02 | बाल संरक्षण के लिए संयुक्त शोध
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर और सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियर चेंज फॉर चिल्ड्रेन (सी-लैब) के बीच एमओयू हुआ है।
(B) इस समझौते पर नई दिल्ली में एनएलयू जोधपुर की कुलपति प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन के ट्रस्टी रजत कुमार ने हस्ताक्षर किए।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर (NLUJ) और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन (ICP) के सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियर चेंज फॉर चिल्ड्रेन (C-LAB) के बीच एमओयू हुआ है।
  • दोनों संस्थान बाल संरक्षण के मुद्दों पर संयुक्त शोध प्रस्ताव तैयार करेंगे।
  • दोनों संस्थानों द्वारा संबंधित अध्ययनों को प्रकाशित भी किया जाएगा।
  • समझौते पर नई दिल्ली में NLUJ की कुलपति प्रो. (डॉ.) हरप्रीत कौर और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन के ट्रस्टी रजत कुमार ने हस्ताक्षर किए।
🟠 प्रश्न 03 | जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का कौनसा संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक जयपुर में आयोजित होगा?
(A) 18वां
(B) 20वां
(C) 19वां
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) 20वां
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का ऐतिहासिक 20वां संस्करण 14 से 18 जनवरी 2027 तक जयपुर में आयोजित होगा।
  • इस संस्करण की थीम ‘विचारों, कहानियों और संवाद के 20 साल’ (20 Years of Ideas, Stories and Dialogue) है।
  • वर्ष 2008 में पहले संस्करण से शुरू हुआ यह फेस्टिवल अब साहित्य, विचार, कला और सांस्कृतिक संवाद का प्रमुख मंच बन चुका है।
  • 20वां संस्करण फेस्टिवल की दो दशक की साहित्यिक यात्रा को दर्शाएगा।
🟠 प्रश्न 04 | Rajasthan Target Olympic Podium Scheme
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राजस्थान सरकार द्वारा ‘राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (Rajasthan Target Olympic Podium Scheme - RTOPS) लागू की गई है।
(2) उद्देश्य — राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिशन ओलंपिक 2028 के लिए तैयार करना तथा उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करना।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजस्थान सरकार ने खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से Rajasthan Target Olympic Podium Scheme (RTOPS) लागू की है।
  • योजना का लक्ष्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिशन ओलंपिक 2028 के लिए तैयार करना है।
  • प्रदेश के 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
  • चयनित खिलाड़ियों को ₹25,000 प्रतिमाह तक Out-of-Pocket Allowance दिया जाएगा।
  • इसके साथ खेल किट, आधुनिक उपकरण, यात्रा, ठहरने एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
🟠 प्रश्न 05 | TESCON 2026
हाल ही में किस जिले के डॉ. डी.सी. गुप्ता को नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन (TESCON 2026) में राष्ट्रीय फैलोशिप प्रदान की गई है?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) बीकानेर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) जयपुर
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • जयपुर के मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. डी.सी. गुप्ता को TESCON 2026 में राष्ट्रीय फैलोशिप से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें थोराकोस्कोपिक एंडोस्कोपी (Thoracoscopic Endoscopy) की फेलोशिप प्रदान की गई।
  • यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करता है।
  • TESCON 2026 का राष्ट्रीय सम्मेलन नोएडा में आयोजित किया गया।

⚡ 08 अक्टूबर 2026 | Quick Revision

1. राज्य युवा महिला कला रत्न — रंजना जांगिड़
2. बाल संरक्षण के लिए एमओयू — NLU जोधपुर एवं C-LAB/ICP
3. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल — 20वां संस्करण | 14–18 जनवरी 2027
4. RTOPS — मिशन ओलंपिक 2028 | 50 खिलाड़ी
5. TESCON 2026 राष्ट्रीय फैलोशिप — डॉ. डी.सी. गुप्ता, जयपुर
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #October2026CurrentAffairs #RajasthanGK #RAS2026 #RPSC #CET2026 #REET2026 #SI #VDO #GKSearchEngine

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

01 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs