04 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | GK Search Engine

📚🏜️🇮🇳

04 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 04 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के महत्वपूर्ण प्रश्नों में मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा, गोडावण संरक्षण, किसान ब्रांड एम्बेसडर, स्वदेश दर्शन योजना तथा पंचायती राज चुनाव 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान के बारां जिले में ‘मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा’ के तहत सरकारी स्कूलों में ‘स्मार्ट पढ़ाई’ की व्यवस्था शुरू की गई।
(B) इस कार्यक्रम के तहत बारां के सभी आठ ब्लॉकों के 12 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘सामर्थ्य केंद्र’ के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया था।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • बारां जिले में ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और NTPC की संयुक्त पहल ‘मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा’ शुरू की गई है।
  • इसके तहत सरकारी स्कूलों में ‘स्मार्ट पढ़ाई’ की व्यवस्था शुरू की गई।
  • बारां के सभी 8 ब्लॉकों के 12 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘सामर्थ्य केंद्र’ के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया।
  • इनमें से 11 केंद्र फिलहाल संचालित हैं और 15 अगस्त से नियमित संवादात्मक शैक्षणिक कक्षाएं चल रही हैं।
🟠 प्रश्न 02 | गोडावण संरक्षण
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) डेजर्ट नेशनल पार्क के प्रमुख गोडावण पर्यावास क्षेत्र सूदासरी में गोडावणों को पहली बार पूर्ण प्राकृतिक खुले वातावरण में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा जाएगा।
(B) कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क के प्रमुख गोडावण पर्यावास क्षेत्र सूदासरी में गोडावणों को पहली बार पूर्ण प्राकृतिक खुले वातावरण में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा जाएगा।
  • कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • खुले में छोड़ने से पहले गोडावणों पर GPS टैग लगाए जाएंगे।
  • GPS के माध्यम से वन विभाग और वैज्ञानिक 24 घंटे उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
🟠 प्रश्न 03 | किसान ब्रांड एम्बेसडर एवं ट्रेनर
राजस्थान में जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए किसे ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया गया है?
(A) नरेश कुमार गोयल
(B) आदू राम मेघवाल
(C) सी. आर. चौधरी
(D) मोती लाल कुमावत
✅ सही उत्तर: (D) मोती लाल कुमावत
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजस्थान सरकार के कृषि विभाग द्वारा जयपुर के मौजमाबाद के प्रगतिशील किसान मोती लाल कुमावत को ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर एवं ट्रेनर’ नियुक्त किया गया है।
  • वे जैविक, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करेंगे।
  • ‘किसान से किसान तक ज्ञान’ पहल के तहत किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
  • श्री रामशांताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, कोटा द्वारा उन्हें ₹11,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
🟠 प्रश्न 04 | स्वदेश दर्शन योजना
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत जोधपुर और जैसलमेर क्षेत्र के चार प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के समग्र विकास के लिए कुल 50.93 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
(2) रामदेवरा: बाबा रामदेवजी धाम के लिए 21.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के अंतर्गत जोधपुर और जैसलमेर क्षेत्र के चार प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए कुल ₹50.93 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • रामदेवरा – बाबा रामदेवजी धाम: ₹21.16 करोड़
  • जैसलमेर – मां देगराय मंदिर: ₹11.84 करोड़
  • फलोदी के बापिणी – मेहोजी मांगलिया मंदिर: ₹16 करोड़
  • कोलू पाबूजी धाम: ₹1.93 करोड़
🏛️ इन स्थलों के विकास से श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं, परिसर विकास और पर्यटन से जुड़े ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।
🟠 प्रश्न 05 | पंचायती राज चुनाव 2026
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के अनुसार चुनाव कितने चरणों में होंगे?
(A) 4
(B) 3
(C) 2
(D) 1
✅ सही उत्तर: (A) 4
👁️‍🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
  • राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 03 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक कार्यक्रम घोषित किया।
  • पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान चार चरणों में होगा।
  • पहला चरण: 25 अक्टूबर 2026
  • दूसरा चरण: 31 अक्टूबर 2026
  • तीसरा चरण: 6 नवंबर 2026
  • चौथा चरण: 16 नवंबर 2026
  • चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे।
  • राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 1 लाख 55 हजार से अधिक जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।
  • राज्य में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ के तहत पहले नगर निकाय और अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं।

⚡ 04 अक्टूबर 2026 | Quick Revision

1. मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा — बारां
2. गोडावणों को खुले प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने का क्षेत्र — सूदासरी, जैसलमेर
3. किसान ब्रांड एम्बेसडर एवं ट्रेनर — मोती लाल कुमावत
4. स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति — ₹50.93 करोड़
5. पंचायती राज चुनाव 2026 — 4 चरण
#RajasthanCurrentAffairs #RajasthanCurrentAffairs2026 #October2026CurrentAffairs #RajasthanGK #RAS2026 #RPSC #CET2026 #REET2026 #SI #VDO #GKSearchEngine

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

01 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs