27 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK

📚🏜️🇮🇳

27 सितंबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026

Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ

RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET

📢 27 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: आज के MCQ में आंगन मिलन सेवा, राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT), Rajasthan Tourism Creator Summit, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और हीमोफीलिया जागरूकता अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | आंगन मिलन सेवा
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) ICDS (समेकित बाल विकास सेवाएं) द्वारा "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया।
(B) इसका आयोजन विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत किया गया।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन 25 से 27 सितंबर 2026 तक किया गया।
  • इसका आयोजन ICDS (समेकित बाल विकास सेवाएं) द्वारा किया गया।
  • कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत किया गया।
  • विकसित भारत जन सेवा अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 है।
  • इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों के योगदान को भी सम्मानित किया गया।
🔵 प्रश्न 02 | राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT) की स्थापना की जाएगी।
(B) इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT) की स्थापना के लिए भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को IIT की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा।
  • इन तीनों इंजीनियरिंग संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं, नए तकनीकी पाठ्यक्रमों जैसे AI और IoT तथा विश्वस्तरीय रिसर्च सेंटर्स से लैस किया जाएगा।
  • इन संस्थानों को विकसित करके RIT के रूप में तैयार किया जा रहा है।
  • इसके लिए राज्य सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
  • प्रत्येक कॉलेज के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • राज उन्नति की 9वीं बैठक: 24 सितंबर 2026 को आयोजित हुई।
🟢 प्रश्न 03 | Rajasthan Tourism Creator Summit 2026
राजस्थान पर्यटन की ओर से 'Rajasthan Tourism Creator Summit 2026' का आयोजन कब किया जाएगा?
(A) 27 सितंबर
(B) 28 सितंबर
(C) 29 सितंबर
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) 27 सितंबर
👁️‍🗨️ Important Facts
  • विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन की ओर से 'Rajasthan Tourism Creator Summit 2026' का आयोजन 27 सितंबर 2026 को जयपुर में किया जाएगा।
  • समिट की थीम “Create Rajasthan” है।
  • इसमें पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकार, सांस्कृतिक संस्थान, विद्यार्थी और विशेष आमंत्रित शामिल होंगे।
  • समिट में राजस्थान के पर्यटन की संभावनाओं और भविष्य पर चर्चा की जाएगी।
  • क्रिएटर्स राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया की ऑडियंस तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श करेंगे।
🟣 प्रश्न 04 | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राजस्थान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया।
(2) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के मूल्यांकन में असम 55.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल A सत्य है
(C) केवल B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी एवं तकनीक आधारित क्रियान्वयन में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
  • भारत सरकार द्वारा योजना-विशिष्ट मापदण्डों के आधार पर तैयार रैंकिंग में राजस्थान ने 43.5 अंक प्राप्त किए।
  • राजस्थान ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया।
  • भारत सरकार ने सभी राज्यों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संचालन का 10 बिन्दुओं के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया।
  • असम — 55.5 अंक — प्रथम स्थान
  • उत्तर प्रदेश — 47.5 अंक — द्वितीय स्थान
  • राजस्थान — 43.5 अंक — चौथा स्थान
🔴 प्रश्न 05 | हीमोफीलिया जागरूकता अभियान
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में हीमोफीलिया जागरूकता राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत कब की है?
(A) 25 सितंबर 2026 को
(B) 24 सितंबर 2026 को
(C) 26 सितंबर 2026 को
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (C) 26 सितंबर 2026 को
👁️‍🗨️ Important Facts
  • राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 26 सितंबर 2026 को जयपुर में हीमोफीलिया जागरूकता राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।
  • इस अभियान का आयोजन हीमोफीलिया फेडरेशन द्वारा किया गया।
  • अभियान का उद्देश्य हीमोफीलिया जैसी दुर्लभ रक्तस्राव की बीमारी और इससे जुड़े उपचारों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है।
  • हीमोफीलिया एक रक्तस्राव संबंधी विकार है, जिसमें रक्त का थक्का बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

⚡ 27 सितंबर 2026 — Quick Revision

1. आंगन मिलन सेवा — 25 से 27 सितंबर 2026 — ICDS
2. राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी — भरतपुर, बीकानेर एवं अजमेर
3. RIT के लिए बजट — लगभग ₹300 करोड़
4. Rajasthan Tourism Creator Summit 2026 — 27 सितंबर, जयपुर
5. PM Fasal Bima Yojana में राजस्थान — चौथा स्थान, 43.5 अंक
6. PMFBY रैंकिंग में प्रथम — असम, 55.5 अंक
7. हीमोफीलिया जागरूकता राष्ट्रीय अभियान — 26 सितंबर 2026, जयपुर
📌 Exam Point: 27 सितंबर 2026 के करेंट अफेयर्स में RIT के तीन शहर — भरतपुर, बीकानेर और अजमेर, PMFBY में राजस्थान का चौथा स्थान तथा Rajasthan Tourism Creator Summit की तारीख 27 सितंबर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

September Rajasthan Current affairs|सितंबर 2026| GK Search Engine Rajasthan Current affairs

01 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK