05 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | GK Search Engine
📚🏜️🇮🇳
05 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 05 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स:
आज के महत्वपूर्ण प्रश्नों में बालिका सैनिक स्कूल, गोडावण संरक्षण, टोक्यो डेफलिम्पिक्स, नारी गौरव सम्मान और मेगा फूड पार्क से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | बालिका सैनिक स्कूल, अजमेर
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में लगभग 20.35 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।
(B) इस विद्यालय के पहले चरण में 200 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- अजमेर के हाथीखेड़ा क्षेत्र में अत्याधुनिक बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।
- विद्यालय लगभग 30 एकड़ भूमि पर तैयार किया जाएगा।
- निर्माण की लागत लगभग ₹20.35 करोड़ है।
- इसका शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया।
- विद्यालय के पहले चरण में 200 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
🟠 प्रश्न 02 | गोडावण रीवाइल्डिंग एवियरी
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) रामदेवरा स्थित गोडावण कंजर्वेशन एवं ब्रीडिंग सेंटर में नवनिर्मित रीवाइल्डिंग एवियरी का विधिवत उद्घाटन किया गया।
(B) नवनिर्मित रीवाइल्डिंग एवियरी (पुनर्वन्यीकरण पक्षीशाला या प्राकृतिक पुनर्वास पक्षीगृह) की लागत 9.25 करोड़ रुपए है।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- थार के रेगिस्तान के अत्यंत दुर्लभ एवं संकटग्रस्त राज्य पक्षी गोडावण को पुनः उसके प्राकृतिक आवास में बसाने की दिशा में 03 अक्टूबर को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
- रामदेवरा स्थित गोडावण कंजर्वेशन एवं ब्रीडिंग सेंटर में नवनिर्मित रीवाइल्डिंग एवियरी का विधिवत उद्घाटन किया गया।
- इस रीवाइल्डिंग एवियरी के निर्माण की लागत ₹9.25 करोड़ है।
- रीवाइल्डिंग एवियरी को पुनर्वन्यीकरण पक्षीशाला / प्राकृतिक पुनर्वास पक्षीगृह भी कहा जा सकता है।
🟠 प्रश्न 03 | टोक्यो डेफलिम्पिक्स 2025
राज्य सरकार ने टोक्यो डेफलिम्पिक्स 2025 में निशानेबाजी में पदक विजेता जयपुर के कुशाग्र सिंह राजावत को कितने करोड़ रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया है?
(A) 3 करोड़ रुपए
(B) 1 करोड़ रुपए
(C) 2 करोड़ रुपए
(D) मोती लाल कुमावत
✅ सही उत्तर: (B) 1 करोड़ रुपए
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- राज्य सरकार ने टोक्यो डेफलिम्पिक्स 2025 में निशानेबाजी में पदक विजेता जयपुर के कुशाग्र सिंह राजावत को ₹1 करोड़ का पुरस्कार दिया।
- पिछले वर्ष एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप विजेता अनंतजीत सिंह नरूका को ₹60 लाख नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में ‘सपनों की उड़ान, युवा सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों को चेक सौंपे।
🟠 प्रश्न 04 | नारी गौरव सम्मान
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) जयपुर की कलाकार निरू छाबड़ा को समाज और कला क्षेत्र में योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
(2) इंदौर में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में 04 अक्टूबर को पुरस्कार मिला।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- इंदौर में आयोजित 31वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में 04 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- समारोह में जयपुर की कलाकार निरू छाबड़ा को समाज और कला क्षेत्र में योगदान के लिए ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
- दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का आयोजन श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज इंदौर की ओर से किया जा रहा है।
- अधिवेशन मुनि सुधासागर के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
🟠 प्रश्न 05 | राजस्थान के मेगा फूड पार्क
वर्तमान में राजस्थान में कृषि प्रसंस्करण से जुड़े कुल कितने मेगा फूड पार्क उपलब्ध हैं?
(A) 6
(B) 4
(C) 2
(D) 5
✅ सही उत्तर: (C) 2
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- वर्तमान में राजस्थान में कृषि प्रसंस्करण से जुड़े कुल 2 मेगा फूड पार्क उपलब्ध/स्वीकृत हैं।
- ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क – रूपनगढ़, अजमेर: राज्य का पहला और पूरी तरह चालू/कार्यशील निजी मेगा फूड पार्क।
- बीकानेर मेगा फूड पार्क – बीकानेर: दूसरा अनुमोदित/सरकारी मेगा फूड पार्क।
📌 नोट: इसके अलावा RIICO द्वारा राजस्थान में 4 एग्रो फूड पार्क — कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर और अलवर में विकसित किए गए हैं। हाल ही में ‘राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी’ के तहत नए फूड पार्क भी प्रस्तावित किए गए हैं।
⚡ 05 अक्टूबर 2026 | Quick Revision
1. बालिका सैनिक स्कूल — हाथीखेड़ा, अजमेर | लागत ₹20.35 करोड़
2. गोडावण रीवाइल्डिंग एवियरी — रामदेवरा | लागत ₹9.25 करोड़
3. कुशाग्र सिंह राजावत — ₹1 करोड़ पुरस्कार
4. नारी गौरव सम्मान — निरू छाबड़ा
5. राजस्थान में मेगा फूड पार्क — 2

Comments
Post a Comment