07 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स | GK Search Engine
📚🏜️🇮🇳
07 अक्टूबर राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ
RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET
📢 07 अक्टूबर 2026 के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स:
आज के महत्वपूर्ण प्रश्नों में बीट पुलिसिंग, भारतीय वायुसेना दिवस, राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता, महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय और टेनिस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।
🟠 प्रश्न 01 | तकनीक आधारित बीट पुलिसिंग
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में बीट पुलिसिंग को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ एमओयू किया गया है।
(B) उद्देश्य: जमीनी स्तर पर बीट पुलिसिंग को डिजिटल, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाना।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान में बीट पुलिसिंग को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए BPR&D, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ एमओयू किया गया है।
- इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर बीट पुलिसिंग को डिजिटल, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाना है।
- प्रथम चरण में यह तकनीक-आधारित बीट प्रणाली 9 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई है।
- जिले हैं — सीकर, जयपुर उत्तर, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, कोटा शहर, डूंगरपुर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर पश्चिम।
- राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) को नोडल प्रशिक्षण संस्थान घोषित किया गया है।
🟠 प्रश्न 02 | सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर 8 अक्टूबर को जोधपुर में ‘सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम’ अपनी उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
(B) सूर्यकिरण टीम के पायलट अपने हॉक Mk-132 एडवांस जेट ट्रेनर विमानों के साथ जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरेंगे।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य हैं
(C) केवल कथन B सत्य हैं
(D) कथन A और B असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर जोधपुर में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम अपने हवाई कौशल का प्रदर्शन करेगी।
- एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर में टीम के 9 हॉक जेट्स आसमान में फॉर्मेशन और रोमांचक करतब दिखाएंगे।
- सूर्यकिरण टीम के पायलट Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer विमानों से उड़ान भरेंगे।
- पायलट डायमंड फॉर्मेशन सहित विभिन्न हवाई आकृतियां बनाएंगे।
- विमानों से निकलने वाले लाल, सफेद और केसरिया रंग के धुएं से आसमान राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगेगा।
🟠 प्रश्न 03 | राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता
जयपुर में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार जोशी ने ट्रेडिशनल योगासन 10-12 वर्ष बालक वर्ग में कौनसा पदक जीता?
(A) स्वर्ण पदक
(B) रजत पदक
(C) कांस्य पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) स्वर्ण पदक
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- जयपुर में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- कृष्ण कुमार जोशी ने ट्रेडिशनल योगासन के 10-12 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों से आए सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने संतुलन, एकाग्रता और लचीलेपन का प्रदर्शन किया।
- मुख्यमंत्री ने टीम चैंपियन पश्चिम बंगाल को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि हरियाणा उपविजेता रहा।
🟠 प्रश्न 04 | महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय (Maharana Pratap Sports University) की स्थापना जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में की जा रही है।
(2) इस परियोजना पर लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा इसके लिए करीब 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना जयपुर जिले के आमेर क्षेत्र में की जा रही है।
- परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹101 करोड़ है।
- इसके लिए करीब 2 लाख वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है।
- मुख्य उद्देश्य राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूत करना है।
- विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी और रिसर्च की सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
🟠 प्रश्न 05 | अंडर-14 एशियन कैटेगरी-2 टेनिस टूर्नामेंट
हाल ही में अंडर-14 एशियन कैटेगरी-2 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) किसने जीता है?
(A) सौम्या चौधरी
(B) अनीता बिश्नोई
(C) काव्या शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) सौम्या चौधरी
👁️🗨️ महत्वपूर्ण तथ्य
- जयपुर की उभरती टेनिस खिलाड़ी सौम्या चौधरी ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंडर-14 एशियन कैटेगरी-2 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
- सौम्या ने सिंगल्स में रजत पदक जीता।
- उन्होंने डबल्स में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।
🎾 याद रखें: सौम्या चौधरी — जयपुर | अंडर-14 एशियन कैटेगरी-2 | सिंगल्स रजत | डबल्स स्वर्ण
⚡ 07 अक्टूबर 2026 | Quick Revision
1. तकनीक आधारित बीट पुलिसिंग — 9 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट
2. सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम — 8 अक्टूबर, जोधपुर
3. कृष्ण कुमार जोशी — योगासन में स्वर्ण पदक
4. महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय — आमेर, जयपुर | ₹101 करोड़
5. सौम्या चौधरी — टेनिस सिंगल्स रजत, डबल्स स्वर्ण

Comments
Post a Comment