राजस्थान करंट अफेयर्स 19 नवंबर 2026 | Rajasthan Current Affairs MCQ in Hindi | GK Search Engine
राजस्थान करंट अफेयर्स 19 नवंबर 2026
Rajasthan Current Affairs in Hindi | Top 5 MCQ
RAS • REET • CET • पटवार • राजस्थान पुलिस
Rajasthan Daily Current Affairs 2026: आज की महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी में दक्षिणा जोशी, अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और विधि दर्पण पुस्तिका से संबंधित परीक्षा उपयोगी प्रश्न शामिल हैं।
प्रश्न 01. दक्षिणा जोशी – खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान की तैराक दक्षिणा जोशी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।
(B) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का 8वाँ संस्करण 11–22 दिसंबर 2026 को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित किया जाएगा।
(B) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का 8वाँ संस्करण 11–22 दिसंबर 2026 को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित किया जाएगा।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✔ सही उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
📌 Important Facts | महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान की तैराक दक्षिणा जोशी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।
- वह इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाली राजस्थान की एकमात्र तैराक हैं।
- 100 मीटर बटरफ्लाई एवं 200 मीटर बटरफ्लाई दोनों स्पर्धाओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
- संस्करण: 8वाँ।
- प्रस्तावित आयोजन अवधि: 11 से 22 दिसंबर 2026।
- आयोजन स्थल: हैदराबाद (तेलंगाना)।
प्रश्न 02. अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में पुष्कर के सालाना मेले का 17 नवंबर को रंगारंग आगाज हुआ।
(B) यह हर साल हिंदू पंचांग के कार्तिक मास (कार्तिक एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक) में आयोजित किया जाता है।
(B) यह हर साल हिंदू पंचांग के कार्तिक मास (कार्तिक एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक) में आयोजित किया जाता है।
सही कथन चुनिए:
(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) कथन A और B असत्य हैं
✔ सही उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।
📌 Important Facts | महत्वपूर्ण तथ्य
- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले का 17 नवंबर 2026 को रंगारंग आगाज हुआ।
- कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने राष्ट्रगान के बीच ध्वजारोहण कर मेले का शुभारंभ किया।
- आयोजन अवधि: 17 से 24 नवंबर 2026।
- धार्मिक मेले की शुरुआत 20 नवंबर को कार्तिक एकादशी स्नान के साथ निर्धारित है।
- 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर सरोवर में महास्नान एवं मेला स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन प्रस्तावित है।
- आयोजन स्थल: पुष्कर, अजमेर।
प्रश्न 03. राजस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ
राजस्थान में अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच वर्ष 2025 की समान अवधि की तुलना में मातृ मृत्यु की संख्या में लगभग कितने प्रतिशत की कमी आई है?
(A) 60%
(B) 50%
(C) 40%
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) 40%।
📌 Important Facts | महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मातृ मृत्यु की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।
- अगस्त से अक्टूबर 2025 के दौरान 270 मातृ मृत्यु दर्ज हुई थीं।
- अगस्त से अक्टूबर 2026 के दौरान यह संख्या घटकर 163 रह गई।
- मातृ मृत्यु की संख्या में 39.6 प्रतिशत अर्थात लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आई।
- अकेले अक्टूबर में 59 प्रतिशत कमी दर्ज होने की जानकारी दी गई।
- मातृ मृत्यु अनुपात की गणना के लिए जीवित जन्मों की संख्या भी आवश्यक होती है।
प्रश्न 04. विश्व का पहला द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) में विश्व का पहला द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की पहल की गई है।
(2) लगभग ₹9.32 करोड़ की इस परियोजना में डीएनए आधारित परीक्षण से आयुर्वेदिक औषधियों की शुद्धता एवं प्रामाणिकता की जाँच की जाएगी।
(2) लगभग ₹9.32 करोड़ की इस परियोजना में डीएनए आधारित परीक्षण से आयुर्वेदिक औषधियों की शुद्धता एवं प्रामाणिकता की जाँच की जाएगी।
सही कथन चुनिए:
(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
✔ सही उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं।
📌 Important Facts | महत्वपूर्ण तथ्य
- विश्व का पहला द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जयपुर में स्थापित करने की पहल की गई है।
- संस्थान: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (National Institute of Ayurveda), जयपुर।
- परियोजना की अनुमानित लागत: ₹9.32 करोड़।
- डीएनए आधारित परीक्षण से आयुर्वेदिक औषधियों की पहचान एवं प्रामाणिकता की जाँच की जाएगी।
- 80 औषधीय पौधों की प्रजातियों का डिजिटल एवं आनुवंशिक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
प्रश्न 05. राजस्थान पुलिस की विधि दर्पण पुस्तिका
राजस्थान में अनुसंधान अधिकारियों और अभियोजन को कानूनी प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन देने वाली कौन-सी पुस्तिका का अनावरण किया गया?
(A) विधि दर्पण
(B) राज दर्पण
(C) सेवा दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) विधि दर्पण।
📌 Important Facts | महत्वपूर्ण तथ्य
- विधि दर्पण (Vidhi Darpan) राजस्थान पुलिस की एक विशेष पहल है।
- इसका प्रथम अंक नवंबर 2026 में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय में जारी किया गया।
- उद्देश्य: अनुसंधान अधिकारियों और अभियोजन को कानूनी प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन देना।
- इसमें कानूनी प्रावधानों, साक्ष्य संकलन, एफआईआर, गिरफ्तारी और न्यायिक निर्णयों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
- यह पुस्तिका प्रत्येक तीन माह में प्रकाशित की जाएगी।
19 नवंबर 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स – Quick Revision
| महत्वपूर्ण विषय | उत्तर / तथ्य |
|---|---|
| दक्षिणा जोशी | तैराकी |
| खेलो इंडिया यूथ गेम्स | 8वाँ संस्करण, हैदराबाद |
| पुष्कर मेला | 17–24 नवंबर 2026 |
| मातृ मृत्यु की संख्या में कमी | 39.6 प्रतिशत |
| द्रव्यगुण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | NIA, जयपुर |
| परियोजना की लागत | ₹9.32 करोड़ |
| विधि दर्पण | राजस्थान पुलिस |
Answer Key: 01-A | 02-A | 03-C | 04-A | 05-A

Comments
Post a Comment