राजस्थान करंट अफेयर्स 17 नवंबर 2026 | Rajasthan Current Affairs MCQ in Hindi

GK SEARCH ENGINE

राजस्थान करंट अफेयर्स 17 नवंबर 2026

Rajasthan Current Affairs in Hindi | Top 5 MCQ

RAS • REET • CET • पटवार • राजस्थान पुलिस

आज के महत्वपूर्ण विषय: जनजातीय गौरव दिवस, हैरीकॉन-2026, खेलो राजस्थान गेम्स, स्वदेशी पशु संरक्षण केंद्र और शूटिंगबॉल टूर्नामेंट।
प्रश्न 01. जनजातीय गौरव दिवस 2026
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान में 15 नवंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित किया गया।
(B) भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।

📌 महत्वपूर्ण तथ्य

  • 15 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातू, खूंटी (झारखंड) में हुआ था।
  • उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2021 से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की।
प्रश्न 02. हैरीकॉन-2026 मेडिकल कॉन्फ्रेंस
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) अलवर में हैरीकॉन-2026 का तीसरा संस्करण 14 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया।
(B) यह हरीश हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक प्रमुख चिकित्सा सम्मेलन है।

सही कथन चुनिए:

(A) कथन A और B सत्य हैं
(B) केवल कथन A सत्य है
(C) केवल कथन B सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं।

📌 महत्वपूर्ण तथ्य

  • हैरीकॉन-2026 का तीसरा संस्करण 14 नवंबर 2026 को आयोजित हुआ।
  • स्थान: हरीश हॉस्पिटल ऑडिटोरियम, टेल्को सर्किल, अलवर।
  • आयोजक: हरीश हॉस्पिटल।
  • मुख्य अतिथि: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे।
  • सम्मेलन में चिकित्सा अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई।
प्रश्न 03. खेलो राजस्थान गेम्स 2026-27

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राजस्थान में खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन कब से किया जा रहा है?

(A) 15 दिसंबर 2026 से
(B) 10 दिसंबर 2026 से
(C) 01 दिसंबर 2026 से
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (C) 01 दिसंबर 2026 से।

📌 महत्वपूर्ण तथ्य

  • खेलो राजस्थान गेम्स में 12 खेल शामिल हैं और आयोजन तीन चरणों में प्रस्तावित है।
  • प्रथम चरण: 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 — वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और रस्साकशी।
  • द्वितीय चरण: 1 अप्रैल से 15 मई 2027 (संभावित) — कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और शूटिंग।
  • तृतीय चरण: 15 अगस्त से 30 सितंबर 2027 (संभावित) — खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और संतोलिया।
प्रश्न 04. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में स्थित सांडेराव गांव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म स्थापित किया जाएगा।
(2) यह केंद्र लगभग 200 बीघा भूमि पर करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा।

सही कथन चुनिए:

(A) दोनों सत्य हैं
(B) केवल 1 सत्य है
(C) केवल 2 सत्य है
(D) दोनों असत्य हैं
सही उत्तर: (A) दोनों कथन सत्य हैं।

📌 महत्वपूर्ण तथ्य

  • स्थान: सांडेराव, सुमेरपुर, पाली।
  • परियोजना की अनुमानित लागत: 60 करोड़ रुपये।
  • प्रस्तावित भूमि: लगभग 200 बीघा।
  • भारत और राजस्थान की 30 स्वदेशी पशु प्रजातियों के संरक्षण, नस्ल सुधार और वैज्ञानिक अनुसंधान पर ध्यान दिया जाएगा।
  • इनमें गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट और घोड़ों की नस्लें शामिल हैं।
  • परियोजना को लगभग दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।
प्रश्न 05. ऑल इंडिया शूटिंगबॉल टूर्नामेंट

महाराष्ट्र में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंगबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान की यूथ टीम ने कौन-सा पदक जीता?

(A) स्वर्ण पदक
(B) कांस्य पदक
(C) रजत पदक
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (A) स्वर्ण पदक।

📌 महत्वपूर्ण तथ्य

  • ऑल इंडिया शूटिंगबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र के मालसीरस, सोलापुर में हुआ।
  • राजस्थान की यूथ टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  • फाइनल में राजस्थान ने महाराष्ट्र को 16-11, 16-18, 16-11 से हराया।
  • मालेगांव तीसरे और पंजाब चौथे स्थान पर रहा।
Quick Revision: जनजातीय गौरव दिवस — 15 नवंबर | हैरीकॉन — अलवर | खेलो राजस्थान — 1 दिसंबर 2026 | इंडीजिनस फार्म — पाली | शूटिंगबॉल स्वर्ण — राजस्थान।
GK SEARCH ENGINE

राजस्थान करंट अफेयर्स | राजस्थान सामान्य ज्ञान | प्रतियोगी परीक्षा तैयारी

इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

August 2026 Rajasthan Current Affairs | अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK | GK Search Engine

September Rajasthan Current affairs|सितंबर 2026| GK Search Engine Rajasthan Current affairs

01 October Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करेंट अफेयर्स Quiz | Rajasthan GK