13 November Rajasthan Current Affairs 2026 | 5 Important MCQ | GK Search Engine
राजस्थान करंट अफेयर्स
13 नवम्बर 2026 | महत्वपूर्ण 5 प्रश्न
RAS | SI | CET | REET | राजस्थान पुलिस
GK SEARCH ENGINEप्रश्न 1. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) वर्ष 2026 के लिए राजस्थान महिला क्रिकेट के सर्वोच्च सम्मान सुंदर कांति जोशी (SKJ) पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।
(B) वर्ष 2026 के लिए सीनियर वर्ग में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डिंपल कंवर को प्रदान किया गया है।
सही कथन चुनिए:महत्वपूर्ण तथ्य
- वर्ष 2026 के लिए राजस्थान महिला क्रिकेट के सर्वोच्च सम्मान सुंदर कांति जोशी (SKJ) पुरस्कार की घोषणा की गई है।
- यह पुरस्कार राजस्थान में महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला राज्य का सर्वोच्च सम्मान है।
- सीनियर वर्ग: डिंपल कंवर।
- जूनियर वर्ग: तनिका शर्मा।
- सब-जूनियर वर्ग: रोसेल यादव।
- महिला क्रिकेट में आजीवन उल्लेखनीय योगदान के लिए आशा श्रीवास्तव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(A) राजस्थान के मुख्य सचिव एवं IIAS के पहले भारतीय अध्यक्ष वी. श्रीनिवास 17 से 20 नवंबर तक दक्षिण कोरिया के सियोल दौरे पर रहेंगे।
(B) 18 नवंबर को उनके नेतृत्व में IIAS गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया जाएगा।
सही कथन चुनिए:महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के पहले भारतीय अध्यक्ष वी. श्रीनिवास 17 से 20 नवंबर 2026 तक दक्षिण कोरिया के सियोल दौरे पर रहेंगे।
- इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और राजस्थान के सुशासन मॉडल, प्रशासनिक नवाचारों तथा जनकेंद्रित शासन व्यवस्था को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
- 17 नवंबर को वे IIAS की जनरल असेंबली और काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की अध्यक्षता करेंगे।
- 18 नवंबर 2026 को उनके नेतृत्व में IIAS गवर्नेंस इंडेक्स जारी किया जाएगा।
- इस इंडेक्स के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सुशासन की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।
प्रश्न 3. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) की राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना में पंजीकृत किसान को कितने रुपये का बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है?
महत्वपूर्ण तथ्य
- राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए एक कल्याणकारी योजना है।
- इस योजना का उद्देश्य दूध उत्पादक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
- पंजीकृत किसान की दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता होने पर 5 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलता है।
- आंशिक विकलांगता होने पर 2.5 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज दिया जाता है।
- यह योजना दुर्घटना की स्थिति में दुग्ध उत्पादक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
प्रश्न 4. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(1) टेराकोटा शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक एवं कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए पोकरण में टेराकोटा स्किलिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
(2) मोलेला के प्रसिद्ध टेराकोटा शिल्पकार मोहनलाल कुम्हार को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सही कथन चुनिए:महत्वपूर्ण तथ्य
- राजस्थान की प्रसिद्ध मोलेला टेराकोटा कला के संरक्षण, संवर्धन और कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण देने के लिए नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
- मिट्टी से खिलौने एवं देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने की प्रसिद्ध टेराकोटा लोक कला राजसमंद जिले के मोलेला गांव से संबंधित है।
- टेराकोटा शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक एवं कौशल का प्रशिक्षण देने के लिए पोकरण में टेराकोटा स्किलिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
- इस पारंपरिक कला के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए खमनौर में मोलेला आर्ट एग्जिबिशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
- मोलेला के प्रसिद्ध टेराकोटा शिल्पकार मोहनलाल कुम्हार को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 5. जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन का शिलान्यास किसने किया?
महत्वपूर्ण तथ्य
- जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के नए स्टेट टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 नवंबर 2026 को एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर क्षेत्र में नए भवन का भूमि पूजन किया।
- इस भवन का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जा रहा है।
- निर्माण कार्य एक निजी फर्म द्वारा किया जाएगा।
- नए स्टेट टर्मिनल भवन की अनुमानित लागत 52.35 करोड़ रुपये है।
- इस भवन का निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
- नया भवन बनने के बाद VIP मूवमेंट के लिए एयरपोर्ट की मुख्य बिल्डिंग का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। सभी संबंधित मूवमेंट स्टेट टर्मिनल से हो सकेंगे।

Comments
Post a Comment