03 September Rajasthan Current Affairs 2026 | राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan GK
📚🏜️🇮🇳 03 सितंबर 2026 राजस्थान करेंट अफेयर्स Rajasthan Current Affairs 2026 | Important MCQ RAS | CET | VDO | SI | EO/RO | REET 📢 आज के महत्वपूर्ण राजस्थान करेंट अफेयर्स: कला, शिक्षा, साइबर सुरक्षा, ऑटोमोबाइल एवं सौंदर्य प्रतियोगिता से जुड़े 5 महत्वपूर्ण प्रश्न । परीक्षा की दृष्टि से सभी तथ्य महत्वपूर्ण हैं। 🎨 प्रश्न 01. निम्न कथनों पर विचार कीजिए: (A) जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर द्वारा “भारतीय कला के महान कलाकार” नामक एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। (B) इस प्रदर्शनी का आयोजन 5 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। सही विकल्प चुनें: (A) दोनों सत्य हैं (B) केवल A सत्य है (C) केवल B सत्य है (D) दोनों असत्य हैं ✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं 📌 Important Facts जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर द्वारा “भारतीय कला के महान कलाकार” नामक विशेष कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी 5 से 20 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रदर्शनी की क्यूरेटर निखत अंसारी हैं। इसमें देश के 35 वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कलाकारों की कृतियां...