31 August Rajasthan Current Affairs 2026| 31 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine
राजस्थान करेंट अफेयर्स MCQ | 31 अगस्त 2026
RAS | CET | VDO | EO/RO | SI | Rajasthan GK
📚 राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026
राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 अगस्त 2026 राजस्थान करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न उपलब्ध कराए गए हैं। ये प्रश्न RAS, CET, VDO, EO/RO, SI, LDC, पटवारी सहित अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
01. जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ
निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
(A) राजस्थान के जोधपुर में स्थित 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले में 22 से 26 अक्टूबर तक जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
(B) महोत्सव का आयोजन मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
👁️🗨️ Important Facts
- जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में 22 से 26 अक्टूबर तक जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
- महोत्सव में विभिन्न संगीत शैलियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- 250 से अधिक लोक कलाकार इसमें भाग लेंगे।
- मांगणियार, लंगा, मेघवाल, भोपा, कालबेलिया, मीणा और भील समुदाय के कलाकार शामिल होंगे।
- छह महाद्वीपों और 10 से अधिक देशों के पारंपरिक संगीत कलाकार भाग लेंगे।
- महोत्सव का आयोजन मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
02. देश की सबसे बुजुर्ग जीवित बाघिन 'महक'
निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
(1) देश की सबसे बुजुर्ग एकमात्र जीवित बाघिन अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क कोटा में है।
(2) अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन 'महक' 23 साल की हो जाएगी।
👁️🗨️ Important Facts
- अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन 'महक' 23 साल की हो गई।
- महक का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था।
- महक देश की सबसे बुजुर्ग एकमात्र जीवित बाघिन है।
- चिड़ियाघरों में बाघों की औसत आयु लगभग 16 से 18 वर्ष मानी जाती है।
- महक को 1 मार्च 2023 को अभेड़ा पार्क लाया गया था।
- महक को बाघ 'नाहर' के साथ रिलीज किया गया था।
03. राजस्थान का पहला ऑटोमैटिक बीज प्लांट
राजस्थान में किस जिले में राज्य का पहला और देश का दूसरा अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बीज प्लांट स्थापित किया जाएगा?
(A) जोधपुर
(B) जयपुर
(C) कोटा
(D) इनमें से कोई नहीं
👁️🗨️ Important Facts
- कोटा स्थित कृषि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बीज प्लांट स्थापित किया जाएगा।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने परियोजना के लिए 9 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
- पहले चरण में 7 अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
- सोयाबीन, गेहूं, दालों सहित अन्य फसलों के उन्नत बीजों की छंटाई की जाएगी।
- कलर सॉर्टिंग तकनीक से बीजों की रंग और आकार के आधार पर पहचान की जाएगी।
- यह राजस्थान का पहला और देश का दूसरा ऐसा प्लांट होगा।
- देश का पहला ऐसा प्लांट नई दिल्ली के पूसा परिसर में है।
04. बालिका सैनिक विद्यालय
(1) राजस्थान में 2 बालिका सैनिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित है।
(2) अत्याधुनिक बालिका सैनिक विद्यालय बीकानेर (जयमलसर) और सीकर (मोहनपुरा) में विकसित किए जा रहे हैं।
👁️🗨️ Important Facts
- बालिका सैनिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्ताव है।
- बीकानेर: पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, जयमलसर।
- सीकर: महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, मोहनपुरा।
- विद्यालयों में आधुनिक ICT लैब, स्मार्ट क्लासरूम और आवासीय खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
05. पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस फतह किया
राजस्थान के किस जिले की रहने वाली RPSF जवान पूनम कंवर ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को सफलतापूर्वक फतह किया?
(A) सीकर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) इनमें से कोई नहीं
🔥 राजस्थान करेंट अफेयर्स – दूसरा सेट
06. एडॉप्ट ए हेरिटेज योजना
(A) राजस्थान के 15 किले, महल और ऐतिहासिक बावड़ियां निजी संस्थाओं, बड़े घरानों, फाउंडेशनों और सक्षम संगठनों को गोद देने की तैयारी है।
(B) 'एडॉप्ट ए हेरिटेज' योजना के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने पहले चरण में 15 स्मारकों का चयन किया है।
👁️🗨️ Important Facts
- पहले चरण के लिए 15 स्मारकों का चयन किया गया है।
- अजमेर का फतहगढ़-सरवाड़ किला शामिल है।
- दौसा की भांडारेज बावड़ी शामिल है।
- झालावाड़ का गागरोन फोर्ट शामिल है।
- बूंदी का सुखमहल भी सूची में शामिल है।
- स्मारकों का नियंत्रण पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के पास रहेगा।
- गोद लेने वाली संस्थाएं सार-संभाल और पर्यटन संवर्धन में सहयोग करेंगी।
07. नजर फोटो एवं पेंटिंग एग्जिबिशन
(1) जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 21 से 23 अगस्त 2026 तक 'नजर फोटो एवं पेंटिंग एग्जिबिशन' के 5वें सीजन का आयोजन किया गया।
(2) नज़र फोटोग्राफी अवॉर्ड चिन्मय कौर को तथा पेंटिंग आर्टिस्ट अवॉर्ड सुषमा सिंह को प्रदान किया गया।
👁️🗨️ Important Facts
- आयोजन जवाहर कला केंद्र, जयपुर में हुआ।
- यह 'नज़र' फोटो एवं पेंटिंग एग्जिबिशन का 5वां सीजन था।
- नज़र फोटोग्राफी अवॉर्ड – चिन्मय कौर।
- पेंटिंग आर्टिस्ट अवॉर्ड – सुषमा सिंह।
- जोधपुर से पत्रकार शिवलाल और जयपुर से फर्स्ट इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट सुनील शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
08. 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग'
हाल ही में सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में किसके द्वारा लिखित पुस्तक "संकल्प से सिद्धि का मोदी युग" का विमोचन किया?
(A) किरोड़ी लाल मीणा
(B) घनश्याम तिवारी
(C) राज्यवर्धन सिंह राठौर
(D) इनमें से कोई नहीं
👁️🗨️ Important Facts
- 27 अगस्त 2026 को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पुस्तक का विमोचन किया।
- पुस्तक के लेखक राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी हैं।
- घनश्याम तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
- वे 2013 से 2018 के बीच सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
- राजस्थान सरकार में वे शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
09. समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
(1) राजस्थान में जन्म से तीन वर्ष तक के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
(2) भारत सरकार की पहल के तहत यह कार्यक्रम शुरुआती चरण में अलवर और भरतपुर जिलों में पायलट आधार पर लागू किया जाएगा।
👁️🗨️ Important Facts
- कार्यक्रम जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए है।
- शुरुआती चरण में अलवर और भरतपुर में पायलट आधार पर लागू होगा।
- बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास की नियमित निगरानी की जाएगी।
- अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों की समय रहते पहचान की जाएगी।
- आशा कार्यकर्ताओं को 'शैशव ऐप' की सुविधा दी जाएगी।
10. Eventsthan 2026
राजस्थान के किस जिले में 30-31 अगस्त को फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) के 13वें वार्षिक कन्वेंशन 'इवेंटस्थान 2026' का आयोजन किया गया है?
(A) सीकर
(B) बीकानेर
(C) जोधपुर
(D) इनमें से कोई नहीं
👁️🗨️ Important Facts
- फेडरेशन ऑफ राजस्थान इवेंट मैनेजर्स (फोरम) का 13वां वार्षिक कन्वेंशन आयोजित किया गया।
- कन्वेंशन का नाम Eventsthan 2026 है।
- 30-31 अगस्त को आयोजन हुआ।
- देशभर से 400 से अधिक इवेंट मैनेजर्स एवं इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल हुए।
- राजस्थान की शाही विरासत, किले-महल, लोक कला, संस्कृति और आतिथ्य को ग्लोबल वेडिंग एवं इवेंट इंडस्ट्री से जोड़ने पर चर्चा हुई।
⚡ Quick Revision – One Liner
1. जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ — 22 से 26 अक्टूबर
2. सबसे बुजुर्ग जीवित बाघिन 'महक' — अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा
3. राजस्थान का पहला ऑटोमैटिक बीज प्लांट — कोटा
4. बालिका सैनिक विद्यालय — बीकानेर और सीकर
5. माउंट एल्ब्रुस फतह करने वाली RPSF जवान पूनम कंवर — बीकानेर
6. Adopt a Heritage के प्रथम चरण में स्मारक — 15
7. नज़र फोटोग्राफी अवॉर्ड — चिन्मय कौर
8. 'संकल्प से सिद्धि का मोदी युग' के लेखक — घनश्याम तिवारी
9. समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के पायलट जिले — अलवर और भरतपुर
10. Eventsthan 2026 — जोधपुर
📢 राजस्थान करेंट अफेयर्स रोज पढ़ें
RAS | CET | VDO | EO/RO | SI | पटवारी | LDC एवं अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुड़े रहें।
⭐ रोजाना नए Rajasthan Current Affairs MCQ ⭐

Comments
Post a Comment