30 August Rajasthan Current Affairs 2026| 30 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स| GK Search Engine‌

राजस्थान करेंट अफेयर्स MCQ 2026

30 अगस्त 2026 | Rajasthan Current Affairs

REET • RPSC • CET • SI • Patwar • Rajasthan GK

राजस्थान करेंट अफेयर्स 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रमों पर आधारित ये MCQ बेहद उपयोगी हैं। नीचे दिए गए प्रश्नों में जोधपुर RIFF, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, ऑटोमैटिक बीज प्लांट, बालिका सैनिक विद्यालय और माउंट एल्ब्रुस फतह से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं।

01. जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(A) राजस्थान के जोधपुर में स्थित 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले में 22 से 26 अक्टूबर तक जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

(B) महोत्सव का आयोजन मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।

सही कथन चुनिए:

🔹 (A) कथन A और B सत्य हैं

🔹 (B) केवल कथन A सत्य हैं

🔹 (C) केवल कथन B सत्य हैं

🔹 (D) कथन A और B असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन A और B सत्य हैं

📌 Important Facts

  • जोधपुर में स्थित 15वीं सदी के मेहरानगढ़ किले में 22 से 26 अक्टूबर तक जोधपुर RIFF की 20वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
  • महोत्सव के दौरान विभिन्न संगीत शैलियों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
  • राजस्थान और देश के अन्य राज्यों के मांगणियार, लंगा, मेघवाल, भोपा, कालबेलिया, मीणा, भील और अन्य समुदायों के 250 से अधिक लोक कलाकार शामिल होंगे।
  • महोत्सव में पहली बार कई प्रसिद्ध पारंपरिक संगीत कलाकार भी शामिल होंगे।
  • मेहरानगढ़ म्यूजिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस संगीत महोत्सव में छह महाद्वीपों और 10 से अधिक देशों के पारंपरिक संगीत कलाकार शामिल होंगे।
  • भाग लेने वाले देशों में कोलंबिया, चिली, काबो वर्डे, पोलैंड, स्कॉटलैंड और एस्टोनिया आदि शामिल हैं।
02. अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन 'महक'

निम्न कथनों पर विचार कीजिए—

(1) देश की सबसे बुजुर्ग एकमात्र जीवित बाघिन अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा में है।

(2) अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन 'महक' 23 साल की हो गई है।

सही कथन चुनिए:

🔹 (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं

🔹 (B) केवल कथन 1 सत्य हैं

🔹 (C) केवल कथन 2 सत्य हैं

🔹 (D) कथन 1 और 2 असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) कथन 1 और 2 सत्य हैं

🐅 Important Facts

  • अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन 'महक' 23 साल की हो गई है।
  • महक का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था।
  • महक देश की सबसे बुजुर्ग एकमात्र जीवित बाघिन है।
  • बूढ़ी होने के बाद भी महक के दांत और पंजे मजबूत हैं।
  • चिड़ियाघरों में बाघों की औसत आयु लगभग 16 से 18 वर्ष मानी जाती है।
  • महक औसत आयु से लगभग पांच वर्ष अधिक जीकर 23वें वर्ष में पहुंची है।
  • महक को 1 मार्च 2023 को अभेड़ा पार्क लाकर बाघ 'नाहर' के साथ रिलीज किया गया था।
03. राजस्थान का पहला अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बीज प्लांट

राजस्थान में किस जिले में राज्य का पहला और देश का दूसरा अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बीज प्लांट स्थापित किया जाएगा?

🔹 (A) जोधपुर

🔹 (B) जयपुर

🔹 (C) कोटा

🔹 (D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (C) कोटा

🌱 Important Facts

  • राजस्थान के कोटा स्थित कृषि विश्वविद्यालय में राज्य का पहला और देश का दूसरा अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बीज प्लांट स्थापित किया जाएगा।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने इस विशेष परियोजना के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
  • इस प्लांट का उद्देश्य उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को दूर करना है।
  • पहले चरण में 7 अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
  • मशीनों द्वारा सोयाबीन, गेहूं, दालों सहित अन्य फसलों के उन्नत बीजों की छंटाई की जाएगी।
  • कलर सॉर्टिंग तकनीक से बीजों की रंग और आकार के आधार पर पहचान एवं छंटाई की जाएगी।
  • देश का पहला ऐसा बीज प्लांट नई दिल्ली के पूसा परिसर में स्थित है।
04. राजस्थान में बालिका सैनिक विद्यालय

निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

(1) राजस्थान में 2 बालिका सैनिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्ताव है।

(2) अत्याधुनिक बालिका सैनिक विद्यालयों को बीकानेर (जयमलसर) और सीकर (मोहनपुरा) में विकसित किया जा रहा है।

सही कथन चुनिए:

🔹 (A) दोनों सत्य हैं

🔹 (B) केवल 1 सत्य है

🔹 (C) केवल 2 सत्य है

🔹 (D) दोनों असत्य हैं

✅ सही उत्तर: (A) दोनों सत्य हैं

🏫 Important Facts

  • बालिका सैनिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 65.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित है।
  • राजस्थान में बालिकाओं को सैनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए दो अत्याधुनिक बालिका सैनिक विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं।
  • बीकानेर (जयमलसर): पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय।
  • सीकर (मोहनपुरा): महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय, मोहनपुरा (ब्लॉक दातारामगढ़)।
  • विद्यालयों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया जा रहा है।
  • यहां आधुनिक ICT लैब्स, स्मार्ट क्लासरूम और आवासीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
05. पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस फतह किया

राजस्थान में किस जिले की रहने वाली और RPSF जवान पूनम कंवर ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को सफलतापूर्वक फतह किया है?

🔹 (A) सीकर

🔹 (B) बीकानेर

🔹 (C) जोधपुर

🔹 (D) इनमें से कोई नहीं

✅ सही उत्तर: (A) सीकर

🏔️ Important Facts

  • राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के झाड़ली गांव की रहने वाली RPSF जवान पूनम कंवर ने 21 अगस्त 2026 को माउंट एल्ब्रुस फतह किया।
  • माउंट एल्ब्रुस को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है।
  • इसकी ऊंचाई लगभग 18,510 फीट है।
  • पूनम कंवर ने माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराया
  • उनका लक्ष्य सातों महाद्वीपों की प्रमुख चोटियों को फतह करना है।
  • उन्होंने वर्ष 2024 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया था।
  • वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोसियुस्को को फतह किया था।

📚 एक नजर में महत्वपूर्ण तथ्य

विषय महत्वपूर्ण तथ्य
जोधपुर RIFF 22–26 अक्टूबर, मेहरानगढ़ किला
बाघिन महक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा
ऑटोमैटिक बीज प्लांट कृषि विश्वविद्यालय, कोटा
बालिका सैनिक विद्यालय बीकानेर और सीकर
माउंट एल्ब्रुस फतह पूनम कंवर, सीकर

Comments

Popular posts from this blog

29 अगस्त 2026 राजस्थान करंट अफेयर्स | Rajasthan Current Affairs 2026 | GK & Current Affairs